करवा चौथ पर चंद्र दर्शन आगरा में होगा सबसे पहले और एटा तथा कासगंज में सबसे बाद में




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 अक्टूबर। लगातार चार दिन तक मौसम की बदमिजाजी और लगातार बारिश के बाद लोग करवा चौथ के चंद्रमा के लिए चिंतित हैं। विशेषकर सुहागिन महिलाएं शरद पूर्णिमा का चंद्रमा बादलों में छुपने के बाद से करवा चौथ पर चंद्रोदय को लेकर संशय की स्थिति में हैं। लेकिन बुधवार को पूरी तरह साफ मौसम ने आज गुरुवार को करवा चौथ के लिए उम्मीदें जगा दी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में चंद्रमा आठ सवा आठ बजे के आस पास दिखेगा। सबसे पहले चंद्रोदय आगरा में ही होगा। वहीं सबसे आखिर में चंद्र दर्शन एटा और कासगंज में होंगे। अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं गौरी महेश व गणेश पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने निर्जल व्रत का पारायण कर सकेंगी।
मौसम की मार से सन्नाटे में बैठे व्यापारी भी पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से उत्साहित दिखे। इस दौरान महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों, मेकअप किट, साड़ियां, लहंगा चुनरी और चांदी के करवा तथा आभूषण की खरीदारी में लगी रहीं। दुकानदारों ने बताया कि करवा चौथ से पहले बाजार में रौनक लौट आई है। कोरोना कॉल में ना सिर्फ करवा चौथ के बल्कि दीपावली के पयार की पिट गए थे लेकिन इस बार करवा चौथ के बाजार ने नई ऊंचाइयां भरी।

राशि के अनुसार चुनें साड़ी का रंग

मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन सिल्वर रंग की ड्रेस पहन कर सकती है जो कि उनके लिए अधिक लाभकारी होगी।
मिथुन राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग शुभ होता है और करवा चौथ के दिन अगर यह हरे रंग की साड़ी या ड्रेस पहने तो अच्छा होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनें। इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल, ऑरेंज, गुलाबी या गोल्डन रंग की साड़ी पहन सकती है।
कन्या राशि: इस राशि की महिलाएं लाल, हरे या गोल्डन कलर की साड़ी या सूट पहनें।
तुला राशि: इस राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ पर अपने लिए लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े चुनने चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा. इसके अलावा आप मरून या गोल्डन रंग की ड्रेस भी पहन सकती हैं।
धनु राशि: इस राशि की महिलाएं इस करवा चौथ की पूजा में आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनें।
मकर राशि: इस राशि की महिलाएं अइस साल करवा चौथ पर नीले रंग की साड़ी पहनें।
कुंभ राशि: कुंभ राशि की महिलाएं नीली या सिल्वर रंग की साड़ी पहनें।
मीन राशि: इस राशि की महिलाएं पीली या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें. यह रंग आपके लिए काफी शुभ होगा।

Post a Comment

0 Comments