Image

स्मारिका 'सिया के राम' का लोकार्पण

जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका का लोकार्पण करते संत अरविंद जी महाराज, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भरत शर्मा एवं अन्य।


👉अपने जीवन में उतारें भगवान श्री राम का चरित्र: संत अरविंद जी महाराज
👉श्रीराम से मिली राजनीतिक जीवन में मर्यादा और संयम की सीख: पुरुषोत्तम खंडेलवाल

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 अक्टूबर। उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी की मधुर स्मृतियों के साथ कल्याणकारी सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कवि कुमार ललित द्वारा संपादित स्मारिका 'सिया के राम' का लोकार्पण शुक्रवार को दयालबाग स्थित बालाजी धाम आश्रम के रमणीक और आध्यात्मिक परिसर में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत अरविंद महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संत अरविंद महाराज ने कहा कि भगवान राम मर्यादा का अवतार हैं। हमें उनका चरित्र अपने जीवन में उतारना चाहिए। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से मुझे राजनीतिक जीवन में मर्यादा और संयम की सीख मिली है।
श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के संयोजक भरत शर्मा ने कहा कि स्मारिका के माध्यम से जनकपुरी महोत्सव की मधुर स्मृतियां चिरस्थाई रहेंगी।
इस दौरान अन्य प्रमुख लोगों में  महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, चंद्रवीर फौजदार, दिनेश नौहवार, विकास बंसल (लड्डू भाई), मधुसूदन टंडन,  तिलकधारी शर्मा, गिरीश चंद्र अग्रवाल, दिनेश गौतम, प्रेमदास चौधरी, स्मारिका के सलाहकार संपादक आदर्श नंदन गुप्त, संपादक कुमार ललित, विनोद गर्ग 'मामा', जुगल श्रोत्रिय, एसके गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, पवन गुप्ता और गोविंद अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments