आगरा में बी-टू-बी ज्वेलरी प्रदर्शनी शुरू, देश भर से कारोबारी पहुंचे



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 नवम्बर। चांदी की ज्वेलरी के कारोबर में एशिया के हब आगरा में पहली बार आयोजित की गई बी-टू-बी ज्वेलरी प्रदर्शनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में एक बिलियन कारोबार के सपनों को पंख देगी। आगरा के लिए समद्धि के द्वारा खालने वाली प्रदर्शनी साबित होगी। इससे आगरा में सिर्फ सर्राफा कारोबार ही नहीं बल्कि होटल व पर्यटन के साथ अन्य व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने एसएनजे गोल्ड में आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वेलर्स एक्सपो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बी-टू-बी ज्वेलरी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में यह बात कही।

प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते उत्तर  प्रदेश के
 उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।


बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में देश भर के 40 एग्जीविटर ने भाग लिया। जिसमें आगरा सहित बेंगलुरू, बड़ोदरा, मेरठ, गाजियाबाद, मुम्बई के एग्जीविटर शामिल थे। प्रदर्शनी देखने के लिए आगरा के अलावा गंगानगर, बदायूं , दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा आदि विभिन्न शहरों के लगभग 3000 से अधिक विजिटर प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। 
प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने सम्मलित रूप से श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सर्राफा व्यापार में एशिया का मुखिया आगरा और विदेशों तक एक्सपोर्ट करने वाला आगरा अब इस क्षेत्र में भी पेठा और जूते की तरह अपनी अमिट पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। लघु उद्योग भारती के राकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी व्यापार को बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम हैं। 
एमएसली विजय शिवहरे व विधायक जीएस धर्मेश ने आगरा में पहली बार आयोजित की जा रही प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा में कई व्यापार को गति देने वाली प्रदर्शनी साबित होगी। बी-टू-बी। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगरा में सीएफटी (कॉमन फैसिलिटी सेन्टर) की मांग की ताकि कच्चे माल की आपूर्ति, नई तकनीक व ट्रेनिंग सेन्टर तैयार कर चांदी के व्यापार को और विकसित कर संगठित रूप से खड़ा किया जा सके।


ऑल इंडिया ज्वेलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन व संचालन आगरा सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अशोक ग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदर्शनी के संयोजक मयंक जैन, बृजमोहन रहपुरिया, प्यारेलाल खंडेलवाल, धीरज वर्मा, विमल नयन फेहपुरिया, मयंक अग्रवाल, राजू मेहरा, राजा वर्मा, मनोज शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

चांदी के जूते-चप्पल से लेकर 
नाक की लॉंग तक उपलब्ध...


आगरा। प्रदर्शनी में चांदी के जूते चप्पल से लेकर नाक की लॉंग तक सब कुछ उपलब्ध है। 50 हजार के चांदी के जूते, शतरंज, लूडो, सांप सीढ़ी, छोटे-बड़े साइज में विभिन्न देवी देवता, टी सेट, डिनर सेट, पायल, करधनी, झुमके, चूडिय़ां... सब कुछ है। मेरठ और गाजियाबाद की बंधेल ज्वेलरी (सोने के टंच वाली ज्वेलरी) भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केन्द्र रही।

Post a Comment

0 Comments