न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 नवम्बर। ठाकुर तेज सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवरी रोड ककरारी आगरा में चल रही उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को मथुरा के हरीश कुमार ने अलग-अलग कैटेगरी में दमखम दिखाते हुए सीनियर, जूनियर बॉयज और 61 किलो बालक वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा शगुन राव दो वर्ग में विजेता रहीं।
खिलाड़ियों को राजेंद्र कर्दम, राजवीर सिंह, राहुल सिंह, यशपाल यादव, अमरनाथ त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रश्वरी किरण, सर्वेद्र यादव, अवनींद्र सिंह आदि अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सचिव हरदीप सिंह हीरा के अनुसार, प्रतियोगिता के निर्णायक प्रतीक यादव, अमरनाथ सिंह त्यागी, शिवेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह, हरिशंकर, नरेंद्र पाल सिंह चौहान, देवेंद्र गोस्वामी, खुशबू सिंह, पूनम तिवारी रहे।
- विजेता खिलाड़ी
- 61 किलोग्राम बालक वर्ग
- हरीश कुमार मथुरा प्रथम
- दीप कुमार हापुड़ द्वितीय
- निखिल गौतम बुद्ध नगर तृतीय
- जूनियर बालक वर्ग
- हरीश कुमार मथुरा प्रथम
- सुशील कुमार मथुरा द्वितीय
- दीप कुमार हापुड़ तृतीय
- सीनियर पुरुष वर्ग
- हरीश कुमार मथुरा प्रथम
- सुशील कुमार मथुरा द्वितीय
- दीप कुमार हापुड़ तृतीय
- 55 किलोग्राम यूथ गर्ल
- खुशबू शाहजहांपुर प्रथम
- तनु मेरठ द्वितीय
- रूबी जेपी नगर तृतीय
- जूनियर महिला वर्ग
- कुमकुम यादव बनारस प्रथम
- शालिनी हापुड़ द्वितीय
- नेहा यादव चंदौली तृतीय
- सीनियर महिला वर्ग
- पूजा गुप्ता प्रथम
- कुमकुम यादव वाराणसी द्वितीय
- शालिनी हापुड़ तृतीय
- 59 किलोग्राम यूथ गर्ल
- शगुन राव वाराणसी प्रथम
- दीक्षा यादव वाराणसी द्वितीय
- नैंसी मौर्य लखनऊ तृतीय
- जूनियर महिला वर्ग
- शगुन राव वाराणसी प्रथम
- सोनम सिंह वाराणसी द्वितीय
- नैंसी मौर्य लखनऊ तृतीय
- सीनियर महिला वर्ग
- सलोनी सिंह वाराणसी प्रथम
- सोनम सिंह वाराणसी द्वितीय
- शिवानी सहारनपुर तृतीय
0 Comments