कॉस्मॉस एकेडमी की प्रियंका ने झारखंड के लिए खेली मैच विनिंग शतकीय पारी



न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 27 दिसंबर। मेहनत, समर्पण और जुनून जब यह तीनों चीज मिलती हैं तो कामयाबी की इबारत लिखी जाती है। कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी की प्रशिक्षु क्रिकेटर प्रियंका लूथरा ने यह सब कर दिखाया है। 
प्रियंका लूथरा को झारखंड वुमेंस अंडर -15 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। प्रियंका ने चयनकर्ताओं के इस निर्णय को पूरी तरह सफल किया। प्रियंका ने पहला मैच  सिक्किम के खिलाफ खेला। प्रियंका के बल्ले से कप्तानी पारी निकली और टीम की जीत में अहम कड़ी बनी। सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए प्रियंका ने 58 गेंदों में 14 चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली।
कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच फिरोज खान ने बताया कि प्रियंका की इस पारी की बदौलत झारखंड की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाये और सिक्किम की टीम को 67 रनों पर आल आउट कर दिया। कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी के असिस्टेंट कोच द्रवित शर्मा ने बताया कि प्रियंका दिन में 12 घंटे तक अभ्यास करती है, सुबह 8 बजे से दिन 3 बजे तक कॉस्मॉस की आउटडोर एकेडमी और शाम को 4 से रात 8 बजे तक कॉस्मॉस की इनडोर एकेडमी में अभ्यास करती है। प्रियंका लूथरा की इस उपलब्धि पर पवन अवस्थी, गौरव कुमार, धीरज खंडेलवाल, जतिन जुरेल, राजीव जुरेल, हरीश गुप्ता, जस वाधवा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments