विधि विधान से किया भट्टी पूजन, छप्पन भोग महोत्सव 25-26 को

 भक्ति पूजन करते श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के पदाधिकारी



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 दिसंबर। मंत्रों की पवित्र ध्वनि विधि विधान के साथ गुुरुवार को दिव्य छप्पन भोग महोत्सव स्थल पर श्री शरणानंद आश्रम के महन्त हरिओम महाराज ने विधि विधान के साथ भट्टी सम्पन्न कराया। श्रीरिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद आश्रम में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महन्त हरिओमजी महाराज के सानिध्य में मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक ग्रवाल व अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने भट्टी पर स्वास्तिक काढ़कर व पुष्प अर्पित कर पूजन व अग्नि प्रज्ज्वलित की। नितेश अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग महोत्सव में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा हीरे, मोती, पन्ने और माणिक जडि़त पोशक से सजेंगे ठाकुर जी। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर गिरिराज जी महाराज का अलौकिक श्रंगार करेंगे। वहीं वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 12 हजार 551 किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। 25 दिसम्बर को प्रात: गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रात: साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांयकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नरेन्द्र गर्ग, नीरज मित्तल, मयंक गर्ग, मयंक अग्रवाल, अजय सिंघल, रविन्द्र गोयल, बाल मुकुन्द, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments