![]() |
प्रतियोगिता और उस में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी देती किरन कश्यप। साथ में विकास कश्यप। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 दिसंबर। प्रथम राज्य आइस स्टॉक प्रतियोगिता आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 24 से 25 दिसंबर तक आयोजित होगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश आइस स्टॉक एसोसिएशन की सचिव डॉ. किरन कश्यप ने गुुरुवार को यहां माल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 12 महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा, जो दो से चार फरवरी 2023 तक गुलमर्ग, कश्मीर में होने वाली नौवीं नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
किरन कश्यप ने खेल के बारे में बताया कि इसमें एक खिलाड़ी को तीन बार थ्रो करने का मौका मिलता है। जिसमें उसका जो बेस्ट थ्रो होता है, उसे काउंट किया जाता है। प्रतियोगिता में आगरा के अलावा मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर आदि शहरों के लगभग 60-70 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
आगरा में एकलव्य स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर 24 दिसंबर को एक वर्कशाप किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को खेल के बारे में समझाया जाएगा। इसके अलावा अन्य तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी। इसके पश्चात 25 दिसंबर को प्रतियोगिता होगी। किरन कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 से 17 साल तक जूनियर और 18 साल से किसी भी उम्र के खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी के रूप में इसमें भाग ले सकते हैं। प्रेसवार्ता में उनके साथ विकास कश्यप भी मौजूद थे
0 Comments