Image

अवाम-ए-आगरा ने झुग्गी-झोंपड़ी के बच्चों संग मनाया नववर्ष

 मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मौजूद अवाम ए आगरा संस्था के अध्यक्ष उमेश शर्मा, चौधरी सोमा सिंह एवं अन्य। 


गरा, 01 जनवरी। अवाम-ए-आगरा संस्था ने नववर्ष के उपलक्ष्य में सिकंदरा कारगिल स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूर बच्चों को गजक, बिस्किट, कुरकुरे तथा अन्य खाद्य सामग्री देकर देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा ऐसी गरीब बस्तियों और ऐसी जगहों को चिह्नित किया जाता है जहां अन्य सामाजिक संस्था नही पहुच पातीं। सस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब जरूरतमंदों से जुड़कर उनकी यथा संभव सहायता करना है। खाद्य सामग्री पाते ही सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।




इस मौके पर चौधरी सोमा सिंह, अभय बंसल, दीपक अवस्थी, चेतन पाठक, दुर्गेश पांडेय, मंजू शर्मा, राखी अस्थाना, राजकुमार जाट, महेंद्र यादव, गुड्डू चाहर, ज्योति शर्मा, निशा शर्मा, सोनाली शर्मा, कुसुम परमार, सुमन उपाध्याय आदि शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments