सांसद खेल स्पर्धा : जिंदगी और राजनीति को खेल के रूप में लें - अजय भट्ट

 


»चार दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ समापन, रक्षा राज्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 जनवरी। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई सांसद खेल स्पर्धा का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। विजेता टीम को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्या ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया।
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन और राजनीति को खेल के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में इस वर्ष जो खिलाड़ी विजेता बनने से रह गए है वो अगली बार टॉप करेंगे और जो इस बार जीत गए है वो अब स्टेट में टॉप करेंगे। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा से चुन कर आगे जायेंगे। यही नहीं नहीं खेल स्पर्धा में दिव्यांगों को भी मौका दिया। उन्होंने इसमें प्रतिभाग किया, इसके लिए मैं उन्हें सेल्यूट करता हूं।
सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने के लिए सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने खेलों से किसी भी रूप में जुड़े लोगों, संगठनों और मीडिया का आभार जताया। समापन समारोह का प्रभावी संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर सोमनाथ धाम के गुरु रुद्रनाथ, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, कार्यक्रम संयोजक राहुल पालीवाल, दिगंबर सिंह धाकरे, मधु बघेल, नीलू धाकरे, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, गौरव राजावत, शैलू पंडित, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, एकता जैन, सुमन सुराना, गोगा मौर्य, अक्षित जैन, शिवा सोनी, जीतू प्रजापति, अभिषेक अग्निहोत्री, अंकुर ठाकुर, सोनवीर सिकरवार, मोहित पांडे, शिवम परमार आदि उपस्थित रहे।
समापन समारोह में मिल्टन पब्लिक स्कूल  के छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।




विभिन्न खेलों के विजेता

वॉलीबॉल 
वॉलीबॉली बालक वर्ग में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब विजेता रहा। वहीं आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर की टीम उपविजेता रही। वहीं गर्ल्स में आगरा पब्लिक गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विजेता रहा। आगरा पब्लिक विजय नगर उपविजेता रहा।
वेटलिफ्टिंग 
दिव्यांग ओपन वर्ग में अजय सिंह को स्वर्ण, बालक वर्ग में 67 किग्रा भार वर्ग में पीयूष को स्वर्ण, 73 किग्रा भार वर्ग में अमन खान को स्वर्ण, 81 किग्रा भार वर्ग में मयंक गहलोत को स्वर्ण, 89 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक दीक्षित को स्वर्ण पदक मिला।
वुशु
बालक वर्ग में अनंत चाहर, राहुल, आदित्य यादव, गौरव, कुश शाह, निखिल सोनी, अभय शर्मा, आदित्य ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में मनीषा, अदम्या, शिवानी, अनुष्का, सोनी, महिमा शर्मा, कुमकुम चौधरी, रितिका चौधरी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बैडमिंटन 
बालक वर्ग में अंडर-15 एकल में शौर्य मानिकतला, एकल में युगल समर्थ और चंद्रकांत, पुरुष वर्ग में आदित्य गौर, युगल मयंक कपूर और दक्ष गौतम, बालिका वर्ग में पालक यादव, कनिष्का, ख़ुशी पालक यादव, युगल मिक्स में सार्थक और पालक यादव विजयी हुए। 
पिट्टू 
महिला वर्ग में कुनाल पब्लिक स्कूल विजेता, डॉ. एडल सिंह कॉलेज उपविजेता। पुरुष वर्ग में कुनाल पब्लिक स्कूल विजेता, देव पब्लिक स्कूल उपविजेता रहे।
बास्केटबॉल
पुरुष वर्ग में आरबीएस क्लब विजेता, उपविजेता टीम जीटी। महिला वर्ग में टीम विजेता स्टेडियम ए और उपविजेता सेंट कॉनरेड्स एंथनी क्लब रहे।
जूडो
पुरुष वर्ग में शिवराज को स्वर्ण, संकेत को रजत और दिनेश, हेमंत सिकरवार को कांस्य पदक मिले। महिला वर्ग में 44 किग्रा अधिक भार वर्ग में तृप्ति त्रिपाठी को स्वर्ण, शिवानी चौधरी को रजत और नेहा, पालक सिंह को कांस्य पदक मिले। 
योगासन 
महिला वर्ग में पहला स्थान विदुषी शर्मा, दूसरा काव्या किशोर, तृतीय निशा सिंघल और पुरुष वर्ग में अनिकेत गुप्ता, दूसरा युवराज सिंह, तृतीय चिराग माहेश्वरी को मिला। 
मल्लखंब 
पुरुष वर्ग में अंडर 12 में देव को स्वर्ण और शिवा को रजत पदक जीता। अंडर 14 में अमन को स्वर्ण, ललित को रजत और कार्तिक ने कांस्य  पदक जीता। अंडर 18 में शिवम को स्वर्ण, सुजल को रजत और इशू को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में अंडर 12 में पाखी को स्वर्ण, अनन्या को रजत पदक मिला। अंडर 14 में महिमा ने स्वर्ण और प्राची ने रजत पदक जीता।
ताइक्वांडो
56 किग्रा भार वर्ग में पूर्ति को स्वर्ण, शिखा को रजत और अवंतिका को कांस्य पदक मिले। 60 किग्रा भार वर्ग में बलवंत साहनी को स्वर्ण, संजना शाक्य को रजत और नेहा यादव, अनिष्का को कांस्य पदक मिले।
कुश्ती 
बालिका वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग में सोनी बघेल को स्वर्ण, रितिका को रजत और पूनम, प्रिया को कांस्य पदक मिले। 50 किग्रा भार वर्ग में दीपिका को स्वर्ण, सुहानी को रजत और अंजू यादव, आकृति को कांस्य पदक मिले। 55 किग्रा भार वर्ग में समी भगौर को स्वर्ण, वर्षा को रजत और मनीषा, दुर्गेश को कांस्य पदक मिले। 
तलवारबाजी 
पुरुष वर्ग में रुस्तम को स्वर्ण, पृथ्वीराज सिंह को रजत और विशाल खंडेलवाल, जीतू गोला को कांस्य पदक मिले। महिला वर्ग में अर्चना यादव को स्वर्ण, शिप्रा शर्मा को रजत और रिया सिंह, हुनेरा सिंह को कांस्य पदक मिले।


कबड्डी 
बालक वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता, अकोला टीम उपविजेता, बालिका वर्ग में स्टेडियम टीम विजेता और मथुरा बीएसए उपविजेता रहे। 
खो-खो 
बालक वर्ग में नर्वदा स्पोट्र्स एकेडमी विजेता, यूके स्पोट्र्स एकेडमी उपविजेता 
हैंडबॉल 
बालक वर्ग में मांगलिक शिक्षा केंद्र विजेता, बजरंग हैंडबॉल क्लब उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में मांगलिक शिक्षा केंद्र विजेता, फ्रेंड क्लब एटा उपविजेता रहे। 
जिम्नास्टिक 
बैलेंसिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान अनन्या गुप्ता, द्वितीय वंशिका राजपूत और तृतीय ख़ुशी बघेल को मिला। फ्लोर एक्सासाइज़ कैटेगरी में प्रथम स्थान अन्नया गुप्ता, द्वितीय तपस्या और तृतीय शशि को मिला।
 टेबल टेनिस 
पुरुष वर्ग में एकल में मौलिक चतुर्वेदी विजेता, शिवम् चौरसिया उपविजेता, युगल ऋषि गर्ग, शिवम् चौरसिया विजेता, महिला वर्ग में एकल वन्या बंसल विजेता, श्रेया अग्रवाल उपविजेता, युगल में वन्या बंसल और श्रेया अग्रवाल, दीक्षा चौहान और अंशिका मिश्रा।

Post a Comment

0 Comments