»कई प्रस्ताव पारित किए, 34 पदाधिकारी बने
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 जनवरी। अग्रवाल महासभा में लंबे समय से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो चुका है। अब नए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कर ली है। सत्र 2022-24 का शपथ ग्रहण अतिथिवन, वाटर वर्क्स चौराहा, आगरा में सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल ने संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, कोषाध्यक्ष, दिनेश मित्तल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सरकारी चुनाव अधिकारी संगीता त्रिपाठी ने विगत दिवस संस्था के विधिवत चुनाव सम्पन्न कराए थे। इसके उपरान्त उप-निबन्धक चिट्स फण्ड आगरा द्वारा संस्था की 28 सदस्यीय कार्य समिति को प्रमाणित किया गया था, इस समिति ने आज सोमवार को शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी में छह अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
गौरतलब है कि कुछ पदाधिकारी लंबे समय से पदों पर जमे हुए थे। चुनाव भी नहीं कराए जा रहे थे। संस्था का नवीनीकरण जो वर्ष 2011 से लंबित था वह भी 2026 तक हो गया है। सरकार द्वारा सीज बैंक खातों का भी फिर से संचालन प्रारम्भ हो गया है। नवीन सदस्य एवं कालातीत सदस्यों का नियमितीकरण भी सत्येन्द्र अग्रवाल की देखरेख में शुरू हो चुका है। संस्था की आमसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें कानूनी सलाहाकार महेन्द्र बंसल एडवोकेट ने अनेक संशोधनों को सर्वसम्मत्ति से पारित कराया। वही नियमावली में दर्ज कार्यसमिति के कुल 40 पदों को भी बढ़ाकर 60 कर दिया गया है। अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष की वित्तीय खर्च सीमा में इजाफा किया गया है।
इसी प्रकार अनेक नये पद भी इजाद किये गये हैं। विगत 12 वर्षों से चली आ रही संवैधानिक लड़ाई में अडिग योद्धा के रूप में अपना योगदान देने वाले सुभाष गर्ग को उपाध्यक्ष, कुलवन्त मित्तल को उप महामंत्री, सत्येन्द्र अग्रवाल को मंत्री, वीरेंद्र जैन को प्रचार मंत्री तो गजेन्द्र अग्रवाल एडवाकेट को उपमंत्री पद से नवाजा गया है।
स्थानीय अतिथिवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सम्पूर्ण क्रियाकलापों एवं विगत 12 वर्षों के घटनाक्रम को सविस्तार प्रेस से अवगत कराते हुए अध्यक्ष विनोद गोयल ने संस्था की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने आगामी प्रोग्राम की घोषणा करते हुए बताया कि मार्च में वृहद स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान विनोद अग्रवाल, दिनेश मित्तल, सुभाष गर्ग, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, सरेश चंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
0 Comments