न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 जनवरी। लोहामंडी के बल्देवगंज सर्राफा बाजार में दुस्साहसिक लूट की वारदात मामले में तीसरे दिन पुलिस की टीमें अब तक 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी हैं। उसके बावजूद उनके हाथ खाली है। पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को खुलासे के लिए 48 घंटे का समय दिया था। व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार शाम चली बैठक में विभिन्न संगठनों के व्यापारियों ने तय किया कि मंगलवार सुबह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की भी बात कही।

इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की। बैठक जिला कार्यालय बेलनगंज में संपन्न हुई। मीटिंग का मुख्य मुद्दा लोहा मंडी में स्वर्णकार के यहां हुई लूट को लेकर ही रहा। इस पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की गईं। मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि अगर इसका जल्द से जल्द खुलासा नहीं हुआ तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा भी अनिश्चितकालीन के लिए मार्केट बंद कर धरना प्रदर्शन करेगा।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरनानी, दीपक शर्मा, डी सी मित्तल, मेघराज दियालानी, सुदेश अग्रवाल, किशोर बुधरानी, रोहित अयलानी, राजेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि थाना लोहामंडी के बल्देवगंज में हुई के तीसरे लूट की वारदात दिन भी बाजार के लोग दहशत में हैं। पुलिस मान रही है कि बदमाश भगवान टॉकीज की तरफ गये। पुलिस टीमें पूर्व में जेल भेजे गये बदमाशों का रिकार्ड भी देख रही हैं। पुलिस ने अब तक 700 से अधिक सीसी कैमरे चेक किये हैं। बदमाशों के आने की लोकेशन मिली है। वह शमशाबाद से फतेहाबाद रोड होकर आये थे।

0 Comments