राम नाम निर्गुण ब्रह्म और सगुण राम दोनों से बड़ा तथा कल्पतरु समान- भरत उपाध्याय

 

 कलश यात्रा में मौजूद विधायकपुरुषोत्तम खंडेलवाल, महंत गोपी गुरु, भाजपा नेता ममता शर्मा, अजय कौशिक, संजय शर्मा तथा  अन्य।

 बग्गी पर सवार कथा व्यास भरत उपाध्याय। साथ हैं श्याम और राघव।

- लंगड़े की चौकी पर  भव्य कलशयात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 मार्च। लंगड़े की चौकी स्थित श्री राज पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
बैंडबाजों के साथ बड़ी संख्या में महिला पीत वस्त्र पहनकर सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। पुरुष भी श्रीराम के जयकारे लगाकर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कलश पूजन किया।
 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं




इसके बाद दोपहर एक बजे से कथा व्यास पंडित भरत उपाध्याय ने पहले दिन की कथा सुनाई। भरत उपाध्याय ने व्यास पीठ से कहा कि राम नाम ऐसा महामंत्र है, जिसे जपने के लिए किसी नियम या विधान की आवश्यकता नहीं है। राम का नाम हम सुख में, दुख में, किसी  के जन्म पर, मरण पर कहीं भी ले सकते हैं। राम नाम जपने वाले को कोई चिंता नहीं सताती। राम नाम निर्गुण ब्रह्म और सगुण राम दोनों से बड़ा है। श्री राम का नाम कल्पतरु के समान है। कथा व्यास ने बताया कि तुलसीदास जी कहते हैं यदि तू भीतर और बाहर दोनों ओर उजाला चाहता है तो मुख रूपी द्वार की जीभ रूपी देहरी पर राम नाम रूपी मणि-दीपक को रख। ब्रह्मा द्वारा बनाई गई सृष्टि के लोग इस राम नाम को जपते हैं।  
इसके अलावा महाशक्ति सती द्वारा राम की परीक्षा लेने का प्रसंग सुनकर भी श्रोता निहाल हो गए। इस अवसर पर लालू जादौन, नेहा गुप्ता, ममता शर्मा, बबलू लोधी, पार्षद संजीव चतुर्वेदी, पवन समाधिया, नितिन कोहली, लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोविंद गुरु, गोपाल गुरु, गोपी गुरु, सतीश भारद्वाज, राम उपाध्याय, श्याम, लखन, राघव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments