![]() |
| यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ साहित्यकार साधना वैद के हाइकु संग्रह का विमोचन करते बाएं से डॉ. अशोक विज, डॉ. आरएस तिवारी 'शिखरेश', डॉ. त्रिमोहन तरल, महेश चंद शर्मा, साधना वैद और अलका अग्रवाल। |
👉मात्र 17 वर्णों में संपूर्ण रचना अपने आप में एक बड़ी चुनौती
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 मार्च। आगरा राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले ताजनगरी के गणमान्य कवि एवं साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में रविवार को यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती साधना वैद के हाइकु संग्रह, ‘छलका मधु घट’ का विमोचन संपन्न हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार रमेश पंडित और डॉ. रमा रश्मि ने विमोचित कृति की समीक्षा की।
अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आर एस तिवारी ‘शिखरेश’ ने की। उन्होंने कहा कि छलका मधु घट अपने शीर्षक को सार्थक करता हुआ मूलत: रचनाकार के बहुआयामी व्यक्तित्व का वह दर्पण है। मात्र 17 वर्णों में हाइकु की रचना अपने आप में एक चुनौती है। इस चुनौती को साधना ने सुंदर बिंबों, रूपकों एवं मानवीकरण के साथ जिस तरह बांधा है, वह सराहनीय है। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिमोहन तरल ने कहा कि साधना वैद के हाइकु पाठक को अल्प समय में विचार की गूढ़ता और सघनता से परिचित कराते हैं।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक विज, आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा, आगरा रायटर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल उपाध्याय, विमोचित कृति की रचनाकार साधना वैद, संगीता अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वैद, सचिव शब्द स्वरूप वैद, अलका अग्रवाल, नवीन वशिष्ठ और निखिल प्रकाशन के मोहन मुरारी शर्मा, डॉ. शशि गुप्ता, डॉ. सुषमा सिंह, राजकुमारी चौहान, रमा वर्मा, डॉ. नीलम भटनागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


0 Comments