न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 मार्च। सामाजिक संस्था जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित पाराशर फार्म हाउस में होली मिलन समारोह एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दस वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित एवं ब्रिगेडियर मनोज कुमार, कमांडर प्रणव रावत और महंत निर्मल गिरी व योगेश पुरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया और छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना की गई।
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अभी से होली का त्यौहार आपसी सौहार्द पूर्ण ढंग से और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महंत योगेश पुरी ने होली आई रे गीत गाकर समां बांध दिया।
होली मिलन समारोह में ब्रज के रसिया गीत, राधा कृष्ण की झांकी एवं फूलों की होली मयूर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। संस्था की महासचिव सोनी त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मधु बघेल, सोनी त्रिपाठी, ईशा त्रिपाठी, सरिता तिवारी, बंटी ग्रोवर, किरण कुमार, दीपिका आहूजा, दीप्ति खन्ना, वर्षा तुलसियानी, निर्मला शर्मा, शशि सचदेवा, राजू दिवाकर, हिमांशु पाराशर, बृजेश शर्मा, जीनत, संतोष कुमार, मनीषा, गुलशन ग्रोवर, पारस जैन, मनीषा, सोनू, सोनिया सिंह, नेहा बंसल, डॉ हेमेंद्र पाठक, राहुल त्रिपाठी समेत लोग उपस्थित रहे।
0 Comments