न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 जुलाई। पांचवीं ब्रूस ली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप मंगलवार को आगरा के बिग ड्रीम के हॉल में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का आयोजन इंडो जापानी शोतोकान कराटे डो फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में आगरा कराटे स्कूल के छह खिलाडिय़ों ने भाग लिया और दो स्वर्ण समेत छह पदक जीते।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक देवजीत घोष और मैनेजर रूपेश अग्रवाल ने बताया कि खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक देवजीत घोष और मैनेजर रूपेश अग्रवाल ने बताया कि खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कपिल कुमार विष्णु मिश्रा व हरीश कुमार ने निभाई। पदक विजेताओं को माइकल ली, निर्मल गोस्वामी, शरद कुमार, राखी कपूर, नूर मोहम्मद, आकाश शुक्ला, अक्षय कुमार ढाकरे, मुकेश मिश्रा, मनोज रावत, लव तिवारी, मोहित वर्मा ने बधाई दी।
पदक विजेता खिलाड़ी-
स्वर्ण पदक:
शिफा बख्श उम्र 13 साल, मनीषा चौहान उम्र 10 साल ने जीते।
रजत पदक:
अर्नव चौहान उम्र 9 वर्ष, रमनिष कुमार उम्र 10 वर्ष ने जीते। कांस्य पदक:
सक्षम कुमार उम्र 13 वर्ष, देव सिंह उम्र 11 वर्ष ने जीते।
0 Comments