Image

परशुराम विप्र जागृति मंच ने किया भारत माता का दुग्धाभिषेक, शहीदों की याद में किए दीप प्रज्ज्वलित




👉 धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 16 अगस्त। परशुराम विप्र जागृति मंच द्वारा एक दीप देश शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संगठन की मार्गदर्शक समिति की ओर के जुगल किशोर शर्मा, रमेश पाठक, संगठन अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा, सहसंयोजक रानू रावत, आलोक चतुर्वेदी, कमलेंद्र शर्मा, टीम पापा के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता का दुग्ध अभिषेक माल्यार्पण कर पूजन किया। 





उसके उपरांत शैलेश तिवारी, मोहन उपाध्याय राहुल शर्मा, आशुतोष शर्मा, अभिनव शर्मा, दीपक शर्मा के नेतृत्व में समस्त सदस्य यात्रा के रूप में पैदल और वाहनों के साथ हाथों में तिरंगा तथा केसरिया अंग वस्त्र पहनकर ढोल की थाप पर थिरकते हुए भारत माता तथा देश के शहीदों की याद में जयघोष करते हुए शहीद स्मारक तक आए। 



यहां पर संगठन अध्यक्ष मनोज पाण्डेय पंकज शर्मा, पुरुषोत्तम गिरी, वेद प्रकाश मिश्रा, सुनील उपाध्याय के नेतृत्व में समस्त शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया और 101 दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के अंत में संगठन के युवा कवि मयंक ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर मुख्य रूप से हरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, हर्ष शुक्ला, महेश तिवारी, मोहन शर्मा, शिवम वशिष्ठ, दीपक शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments