Image

माध्यमिक मंडलीय हॉकी में आगरा ने बालक-बालिका वर्ग में जीते तीन खिताब



✌अंडर-14 बालिका वर्ग में केवल मथुरा की टीम आई, जो बिना खेले विजेता बनी


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 सितम्बर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय अंडर-14 और 19 हॉकी प्रतियोगिता आगरा ने जीत ली है। बालिका अंडर-14 में केवल मथुरा की टीम आई थी, जिसे बिना खेले विजेता घोषित कर दिया गया। इसके अलावा अन्य तीनों वर्गों में आगरा विजेता रहा।
एकलव्य स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर खेली गई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मास्टर हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार और जनपदीय सचिव रीनेश मित्तल ने किया। प्रतियोगिता में चारों जनपद फिरोजाबाद मथुरा और मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा ने मथुरा को 5-0 से हराकर खिताब जीता। इस आयु वर्ग के बालिका वर्ग में केवल मथुरा की टीम थी, इसलिए उसे विजेता घोषित कर दिया। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग में आगरा जनपद ने मथुरा को 4-0 से हराकर मंडलीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग में आगरा की टीम मथुरा को 4-0 से हरा कर विजेता बनी। पुरस्कार वितरण संयोजक प्रधानाचार्य कुंवर राजवीर सिंह (ठाकुर तेज सिंह इंटर कॉलेज ककरारी आगरा ) व महेश चंद त्यागी (श्री सोबरन सिंह त्यागी इंटर कॉलेज देवरी रोड आगरा )  ने किया। इस अवसर पर   संजय नेहरू, केपी सिंह, रवि प्रकाश, सौरभ गुप्ता, ज्योति सिंह, एन के बिंदु, मो खलील अमित गौतम, अवधेश, महेंद्र, सर्वेश सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments