District Athletics: अमित, सचिन, गौरव, मंजेश, कविता और प्रिया बने 100 मीटर फर्राटा चैंपियन



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम पर दो दिवसीय 67वीं अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियागिता के पहले दिन आज शुक्रवार को खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह ने खिलाड़ियों की दौड़ प्रारंभ करा कर किया। डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. चतुर सिंह, डॉ. राम निवास मुदगल, कप्तान सिंह चाहर, अरविंद चाहर, कमल के लाल, अगम सत्संगी, सुशील जैन, प्रशांत सिंह, लेखराज सिंह और मालती वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।




 बालक वर्ग के विजेता
अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ चाहरवाटी इंटर कॉलेज के अमित सिंह ने जीती। 200 मी. दौड़ दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा के गौरव और 600 मी. दौड़ हर्ष ने जीती। अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़  चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला के सचिन फ़ौजदार ने जीती। 200 मीटर दौड़ पूरन चंद इंटर कॉलेज नगला विष्णु के रोहित ने जीती। 800 मीटर में दामोदर इंटर कॉलेज के शिवम विजेता रहे। लंबी कूद में चाहरवाटी इंटर कॉलेज के सचिन फ़ौजदार विजयी रहे। 
अण्डर-19 100 मी. दौड़ जनता इंटर कॉलेज एत्मादुपर के गौरव बघेल ने जीती। 200 मी. दौड़ में सिद्धांत राज इंटर कॉलेज बाह के अजीत कुमार ने 800 मी. दौड़ आकाश कुशवाह ने जीती। भाला फेंक में एसजी पब्लिक इंटर कॉलेज के चिराग़ चाहर ने जीती।

बालिका वर्ग के विजेता 
अंडर-14 में 100 मी. दौड़ मंजेश दान कुंवरि इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा की मंजेश ने जीती। 600 मी. दौड़ दामोदर इंटर कॉलेज की अंबिका ने जीती। अण्डर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी इंटर कॉलेज करहरा की कविता ने  बाजी मारी। 800 मी0 दौड़ जीआईजी बलहैरा की नेहा ने जीती। अण्डर 19 में 100 मीटर दौड़ विमला देवी इंटर कॉलेज कुबेरपुर की प्रिया और 200 मीटर दौड़ विमला देवी इंटर कॉलेज गढ़ी रामी की प्रिया ने जीती। 800 मी. दौड़ जनता इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर की रितु ने जीती।
प्रतियोगिता का संचालन केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, चौ. हरपाल सिंह चाहर व डॉ. तरुण शर्मा ने किया।
इस अवसर पर ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, सौरभ सिंह, रवि प्रकाश, सौरभ गुप्ता, पंकज कुमार, अशोक बघेल, सौरभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप परिहार, अमित शर्मा, ललित पराशर, एनके बिन्दु, दिंग्विजय सिंह, राम अवध भदौरिया,बिजेन्द्र सिंह सोलंकी, शिखा झिंगरन, कविता झिंगरन,सरिता यादव, उपमा सिंह,अवनीश मलिक आदि मौजूद रहे।

 

Post a Comment

0 Comments