दिग्गज गायक विपिन सचदेवा के सुरों से सजेगी जनकपुरी आगरा की शाम



-11 से 13 अक्टूबर तक भजन गायक विपिन सचदेवा, चंचल उपाध्याय, सुजाता शर्मा बिखेरेंगे स्वरलहरियां


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 अक्टूबर। भजन गायक श्री जनकपुरी महोत्सव में 11-13 अक्टूबर तक भक्ति के सुर भी बिखरेंगे। स्वरूपों के रूप में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं को आस्था, धर्म और संस्कृति का अहसास कराएगी। इसके साथ ही जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने पोस्टर का विमोचन कर दिया है। महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सामा ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्लॉक नम्बर एस-21, शू मार्केट पार्किंग के पास मंच बनाया जा रहा है। इस मंच से 11 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा अपनी आवाज से श्रद्धालुओं को श्रद्धाभाव के सरोवर में गोता लगवाएंगे। गजेन्द्र शर्मा ने ने बताया कि 12 अक्टूबर को झांकियों के दर्शन के साथ सांस्कृतिक संध्या में डॉ. आशीष त्रिपाठी, ललिता करमचंदानी और श्रेया शर्मा अपने स्वरों में भक्ति के मोतियों को पिरोएंगे। 13 अक्टूबर को भजनांजलि कार्यक्रम में चचंल उपाध्याय, सुजाता शर्मा गीतों से शाम को सजाएंगे। 
पोस्टर विमोचन के मौके पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अनिल वर्मा, राजा जनक पीएल शर्मा, अशोक अरोड़ा, विजय सामा, कार्यक्रम समन्वय सूरज तिवारी, केएन एग्निहोत्री, बीएस बघेल, आरएस सेंगर, पीएस मेहरा, मनीष बंसल, मोहित अग्रवाल, संजय दुबे, महेश धाकड़, विजय सहगल, यश गांधी, अजय दुबे, संजय कपूर, एसके बग्गा, प्रमोद वर्मा, प्रदीप सरीन, उमाशंकर, अनिल जैन, नीरज तिवारी, नारायण दास, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

एक हजार से अधिक गीतों को
स्वर दे चुके हैं विपिन सचदेवा
आगरा। जाने मानें पार्श्व गायक एक हजार से अधिक गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकें हैं। टी-सीरीज के स्टॉर किंग विपिन ने अपने कैरियर की शुरुआत सनम बेवफा फिल्म से की। बेटा, साथी, जाल, मुकाबला, सलमा पे दिल आ गया, इक्के पे इक्क, खलनायका, एक ही रास्ता, महबूब के गीतों को अपने स्वरों से सजाया है। वहीं भजनों की श्रंखला में भी हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं।  

Post a Comment

0 Comments