सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल में अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत

 


न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 21 फरवरी। कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से लोगों का प्यार पा रहे आगरा के युवा अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव का सेन्ट सीएफ एंड्रूज स्कूल, हाथरस रोड, पर भव्य स्वागत किया गया एवं उनके सम्मान में बैंड एवं आॅर्केस्ट्रा के साथ विशेष प्रस्तुतियां दीं। अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव बाल कलाकार के रूप में जब वर्ष 2010 में कलर्स टीवी शो चक चक धूम धूम के विजेता बने थे, तब भी सेंट एंडूज स्कूल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया था। आज बुधवार को फिर से स्कूल में आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 



स्टूडेंट्स की डिमांड इस अवसर पर स्पर्श ने अपनी फिल्मों और धारावाहिकों के डायलॉग सुनाए। स्पर्श ने इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म  ‘लापता लेडीज’ के कंटेंट के बारे में विस्तार से बताया। उनकी आमिर खान और किरण राव के बैनर तले बनी लापता लेडीज फिल्म एक मार्च से सम्पूर्ण भारत में रिलीज हो रही है। स्पर्श ने शेक इट अप मुंबई, फियर फाइल्स, बालिका वधू, 'जामताड़ा' सीजन वन और टू जैसे सीरियल किए हैं। वह२ीं ए वतन मेरे वतन सारा अली खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म हैं। 
सेंट एंड्रूज ग्रुप आॅफ स्कूल के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा ने स्पर्श श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर एवं मीमेन्टो देकर स्वागत किया तथा उनके फिल्मी जगत में सदा चमकते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। विद्यालय के एमडी श्री प्रांजल शर्मा ने उनके फिल्मी सफर के बारे में छात्रों को जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय एवं उपप्राचार्या रीनू त्रिवेदी ने स्पर्श श्रीवास्तव का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं सहित लगभग 2000 व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments