Blood donate: अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने 96 यूनिट रक्तदान किया



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 फरवरी। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर ( blood donate camp ) का आयोजन किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाज सेवी सुरेश चंद गर्ग और शकुन बंसल कातिब ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया। संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल ने सभी युवा साथियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
लोकहितम ब्लड बैंक के महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जिन्दगियां बचा सकता है। शिविर में संगठन की सभी नवनिर्वाचित इकाइयों में बने हुए युवा साथियों एवं महिलाएं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 96 यूनिट का रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संगठन के अध्यक्ष गणेश बंसल ने सभी साथियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाया। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन महामंत्री अम्बुज अग्रवाल ने किया।
शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से बिभु सिंघल प्रतीक गोयल (कोषाध्यक्ष), केशव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंशुल बंसल, प्रियाकांत बंसल, निशा सिंघल, राजेश सिंघल, संदीप अग्रवाल अनन्य अग्रवाल, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल, कपिल अग्रवाल रुपेश अग्रवाल पीयूष तायल भूपेंद्र अग्रवाल उज्जवल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल, ऋतिक मित्तल निखिल गोयल उमेश अग्रवाल अमित बंसल रामकुमार अग्रवाल रवि गोयल नीरज बंसल संतोष अग्रवाल, शिवम गर्ग, दीपक बंसल, गौरव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, विवेक गर्ग आदि का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments