राष्ट्रीय स्तर पर मुक्के बसाएंगी आगरा की बॉक्सर शैली सिंह


यूपी की टीम को शैली

से पदक की उम्मीद 

 मुकेश उपाध्याय

आगरा। आगरा की शैली सिंह राष्ट्रीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस धाकड़ मुक्केबाज से उत्तर प्रदेश को एक बार फिर पदक की उम्मीद है।


गौरतलब है कि भारतीय खेल प्राधिकरण ( SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( BFI) द्वारा 5th राष्ट्रीय सीनियर महिला  ( 19 से 40 वर्ष ) मुक्केबाजी प्रतियोगिता- 2021 का आयोजन 21 से 28 अक्टूबर  तक ( हिसार) हरियाणा में किया जा रहा है। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शक्ति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आगरा की शैली सिंह उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की कोशिश करेंगी। टीम में जगह बनाने के लिए शैली सिंह ने काफी मेहनत की है। शैली (75-81) किलोग्राम भार वर्ग ने 13 से 14 अक्टूबर तक महामाया क्रीड़ा संकुल (गाजियाबाद) में आयोजित ट्रायल में अपने प्रतिद्वंदी मुक्केबाजों को पराजित कर और शानदार प्रदर्शन के आधार में टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि शैली सिंह 4th सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2019 में रजत जीत चुकी हैं। उससे पूर्व कई प्रदेशीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में आगरा के लिए पदक अर्जित कर चुकी हैं| शैली सिंह आगरा बॉक्सिंग  एकेडमी की प्रशिक्षु मुक्केबाज हैं। 


Post a Comment

0 Comments