सोशल मीडिया पर दी खबर
अपने पति से 10 साल हैं बड़ी
न्यूज़ स्ट्रोक
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपनी जिंदगी के सफर में अब एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। प्रीति अब मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। खुद प्रीति ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।
प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिकन बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। जीन की उम्र प्रीति जिंटा से 10 साल छोटी है। आपको बता दें कि ये जुड़वां बच्चे सेरोगेसी से हुए हैं। सरोगेसी बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय है। सरोगेसी से पेरेंट्स बने स्टार्स की एक लंबी लिस्ट है। इसमें कई बिग स्टार्स के नाम शामिल हैं। शाहरुख खान,आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर जैसे कलाकार ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का सुख पाया है
जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा ने ये खुशखबरी शेयर की, चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं।प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चों में एक लड़का है और एक लड़की। लड़की का नाम प्रीति ने जिया गुडइनफ रखा है और बेटे का नाम जय गुडइनफ रखा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। हालांकि अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने इस बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर जीन गुडइनफ के साथ अपनी सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक खास खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं यह हमारे लिए सबसे खास पल है। हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन भी हैं।
0 Comments