सीनियर महिला क्रिकेट
चैंपियनशिप में खेलेंगी
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सीनियर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप से आगरा को दोहरी खुशी मिली है। एक ओर इस चैंपियनशिप में जहां हेमलता काला को भारतीय बी टीम की कोच बनाया गया है, वहीं इसी टीम में आगरा की युवा क्रिकेटर राशि कनौजिया को जगह दी गयी है।
राशि कनौजिया ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। राशि पूर्व में भारतीय महिला ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। वह आगरा में मनोज कुशवाह की प्रशिक्षु क्रिकेटर हैं। साथ ही हेमलता काला को अपना आदर्श मानती हैं।
ऐसे में राशि कनौजिया के लिए उनका भारतीय बी टीम में होना काफी फायदेमंद रहेगा। ताजनगरी के नामनेर की रहने वाली महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया की मां टीचर हैं। बता दें कि राशि कनौजिया यूपी महिला सीनियर क्रिकेट टीम की उप कप्तान रहीं हैं। साथ ही अंडर-23 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकीं हैं। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए भी उनका चयन किया गया था। राशि कनौजिया को वर्ष 2020-21 का विवेकानंद अवार्ड दिया जाएगा।
राशि के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश शेष कौशल, सर्वेश भटनागर, मनोज कुशवाह, हेमलता काला आदि ने बधाई दी है।
0 Comments