Image

हेमलता काला अब भारतीय महिला बी टीम की कोच बनीं

महिला क्रिकेट चैंपियनशिप

 के लिए घोषित किया नाम 

 न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा। हेमलता काला। भारतीय महिला क्रिकेट में एक ऐसा नाम, जिसे जब भी, जो भी जिम्मेदारी मिली, उसने उसे बखूबी निभाया। एक शख्सियत के कई पहलू। हर पहलू में किरदार निखर कर सामने आया। हर भार को बखूबी निभाया।
आगरा की हेमलता काला को अब सीनियर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम बी का कोच बनाया गया है। चैंपियनशिप चार दिसंबर से 12 दिसंबर तक विजयवाड़ा में खेली जाएगी।
एक समय भारतीय  महिला क्रिकेट टीम में हेमलता काला एक अहम खिलाड़ी थीं। देश के लिए सात टेस्ट मैच और 78 वनडे मैच उन्होंने खेले। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। पुरुष हो या महिला, आगरा से क्रिकेट जगत में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली वह पहली क्रिकेटर रहीं। इसके बाद राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सेलेक्टर भी बनीं। उनके नेतृत्व वाली चयन समिति पर कभी भी पक्षपात के आरोप नहीं लगे। आज आगरा से जितनी भी क्रिकेटर उत्तर प्रदेश टीम में खेल रही हों या देश की, उन्होंने सभी को बढ़ावा दिया।
इसी साल अप्रैल में हेमलता काला ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए भी आवेदन किया था। हालांकि इस बार भी पुरुष को ही कोच नियुक्त किया गया।
बहराल सीनियर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हेमलता को कोच बनाए जाने पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, विवेक यादव, अतुल सोलंकी और सभी क्रिकेट प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments