एनएसएस स्वयंसेवक यातायात
राजदूत बनने को प्रेरित किये
-महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस
और एनएसएस का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियम पालन करने की शपथ लेते अध्यापक एवं स्टूडेंट्स। चित्रों में मौजूद पुलिसकर्मी एवं छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती हुई। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )। |
आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा यातायात पुलिस आगरा के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टूडेंट्स और अध्यापकों को नियमों की बारीकी से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में यातायात उप निरीक्षक अजय कुमार तथा आरक्षी विष्णु कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों के साथ साथ विद्यालय के अन्य छात्रों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ सभी छात्रों एवं अध्यापकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
इसी कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को यातायात राजदूत बनकर वर्षभर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न अध्यापकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रमुख रहे पंकज कश्यप, मदन मोहन अग्रवाल तथा डॉ. विकास मिश्रा। कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार जैन ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन, उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र, मुकेश कुमार, कु. गुरजीत कौर, श्याम वीर सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मीकांत दुबे, लव प्रकाश गुप्ता, रामवीर सिंह चाहर, सुशील कुमार तिवारी, मनोज जैन एवं पारस जैन की रही। अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम पाठक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 Comments