आजादी के अमृत महोत्सव पर एनसीसी ने मनाया गंगा उत्सव

पार्वती घाट पर कैडेट्स ने

दिया यमुना सफाई का संदेश



 यमुना घाट पर सफाई कर लोगों को जागरूक करते एनसीसी कैडेट्स।

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। वन यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के द्वारा आजादी के अमृत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन यमुना किनारे पार्वती घाट पर किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कैडेट्स ने विभिन्न तरीकों से अपने आसपास सफाई रखने और यमुना को साफ रखने का संदेश दिया। 
इस अवसर पर फर्स्ट ऑफिसर आलोक वैष्णव ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम जन-मानस को जागरूक कर रहे हैं। जो एनसीसी कैडेट्स हैं, उनको भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाकर एक जिम्मेदार समाज का निर्माण करने की कोशिश है। सेंट एंड्रयूज के एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को नदियों को साफ करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हम नदियों में कूड़ा करकट, मूर्तियों का विसर्जन न करें। जानवरों को न नहलायें और कपड़े भी नदियों में न धोएं।
कैडेट डैरेस, स्वर्णिमा, रिया ने नदी को स्वच्छ रखने के ऊपर अपने विचार रखे। सक्षम मित्तल ने नदियों की स्वच्छता पर काव्य पाठ किया। सभी कैडेट्स ने हस्ताक्षर करके यह शपथ ली कि वे देश एवं प्रदेश की नदियों को साफ रखेंगे। कैडेट्स ने श्रमदान करके यमुना के घाट की सफाई की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेडब्ल्यूओ पी. यादव, सार्जेंट अभिषेक आनंद, अध्यापिका अंजना, कैडेट सुधांशु, परी, हितेन, राजेश, कलश , यश उत्कर्ष , आदित्य ,शिव आदि ने विशेष सहयोग किया मंच संचालन कैडेट कशिश और मोहनी ने किया।


Post a Comment

0 Comments