प्रशासन की रोक के बावजूद हिंदू महासभा ने निकाली आमंत्रण यात्रा

श्री कृष्ण  जन्म भूमि मथुरा में

करेंगे 6 दिसंबर को जलाभिषेक

 

 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा आगामी छह दिसंबर को  कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लड्डू गोपाल का  जलाभिषेक कार्यक्रम करने जा रही है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ब्रज नगरी आगरा में जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर एवं महानगर उपाध्यक्ष कृष्णा राठौर उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आज शनिवार को एक आमंत्रण पदयात्रा निकाली गई। प्रशासन की रोक और तीखी झड़पों के बावजूद महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आमंत्रण यात्रा निकालने में सफल रहे।

हालांकि पहले से तयशुदा आमंत्रण यात्रा रावली महादेव मंदिर से श्री मनकामेश्वर मंदिर तक निकलनी थी। प्रातः 10 बजे से कार्यकर्ता रावली महादेव मंदिर पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। इसकी भनक आगरा प्रशासन को हो गई। इस पर इंस्पेक्टर रकाबगंज, सीओ सदर, थाना मंटोला, थाना नाई की मंडी समेत कई थानों का फोर्स रावली मंदिर पर इकट्ठा हो गया। यहां पर यात्रा को रोक दिया गया। पुलिस ने कहा कि पहले उस की परमिशन लेकर आएं। इस बात पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, प्रदेश महामंत्री तपेंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश भदौरिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष मीणा दिवाकर की तीखी बहस प्रशासन से हो गई। काफी झड़प के बाद प्रशासन की मौजूदगी में रावली महादेव मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई। कलक्ट्रेट चौराहा, स्टेट बैंक तिराहे से छीपीटोला, बिजली घर, सुभाष बाजार, जामा मस्जिद होती हुई चिमनलाल चौराहे से श्री मनकामेश्वर मंदिर धाम पर यात्रा संपन्न हुई। मंदिर पर भगवान महादेव का जलाभिषेक कर यात्रा संपन्न हुई।
 इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट एवं विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस प्रकार आज प्रशासन ने हमारी यात्रा को परमिशन के नाम पर रोकने का प्रयास किया है, सरासर गलत है। जहां एक ओर योगी सरकार कारसेवा करने वालों पर फूल बरसाने का प्रोग्राम तय कर रही है, वहीं आगरा का प्रशासन अपने साए में यात्रा को निकालकर क्या संदेश देना चाहता था? जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर एवं प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेश  भदौरिया ने कहा प्रशासन कितना भी रोक लगा ले लेकिन मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि का जलाभिषेक करने से हिंदू महासभा एवं सनातन धर्म के कार्यकर्ताओं को कोई नहीं रोक पाएगा। हजारों की संख्या में पूरे ब्रज प्रांत से कारसेवक मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व का जो आह्वान है कि ब्रज प्रांत से निकलने वाली सभी पवित्र नदियों का जल लेकर कार्यकर्ता जन्मभूमि में जलाभिषेक करेगा। आमंत्रण यात्रा में महानगर अध्यक्ष मनीष पंडित, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजलि प्रजापति ने समस्त आगरा की जनता को पंपलेट एवं निमंत्रण पत्र देकर 6 दिसंबर जलाभिषेक कार्यक्रम में न्योता दिया।
आमंत्रण यात्रा में संजय जाट, तपेंद्र चौहान, ब्रजेश भदौरिया, मीना दिवाकर, विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,  जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, शंकर श्रीवास्तव, गोरक्षा प्रमुख अजय पंडित, रवि कर्दम, महानगर प्रभारी रवि गोयल, कृष्णा राठौर, अंजलि प्रजापति, पूजा प्रजापति, किशन यादव, सौरभ शर्मा, गोरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा, रंजीत,  गोल्डी माहौर, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments