स्टार्लेट्स क्रिकेट एकेडमी आगरा ने फिरोजाबाद में जीता पुष्पा देवी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

फाइनल में आरआर क्रिकेट

एकेडमी पर शानदार जीत 


✌विजेता कप्तान तजिंदर सिंह बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट 

 विजेता स्टार्लेट्स क्रिकेट टीम के कप्तान तजिंदर सिंह विनर ट्रॉफी और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा/फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में खेला गया पुष्पा देवी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आगरा की स्टार्लेट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया है। फाइनल में स्टार्लेट्स ने फिरोजाबाद की आरआर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराकर विनर ट्रॉफी अपने नाम की।
गौरतलब है कि हाल ही में आरआर क्रिकेट एकेडमी ने दयालबाग आगरा  स्थित जीत सिंह ढिल्लन क्रिकेट एकेडमी पर आयोजित डॉ. राम अवतार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आगरा की टीमों को पछाड़कर जीता था। इस बार स्टार्लेट्स ने इसी आरआर क्रिकेट एकेडमी को फाइनल में हराकर आगरा का बदला चुका दिया।
आरआर क्रिकेट एकेडमी फिरोजाबाद के ग्राउंड पर खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में आरआर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम के लिए खेमू पाल ने 50 गेंद में 57 रन की पारी खेली। अनिकेत सिंह ने 26 गेंद में 25 रन बनाए। स्टार्लेट्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए विजय पचौरी ने 28 रन देकर तीन और मोहित शर्मा ने 35 रन देकर दो विकेट लिए।
जवाब में 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार्लेट्स क्रिकेट एकेडमी ने अपने कप्तान तजिंदर सिंह ढिल्लन और सचिन यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। तजिंदर सिंह ने 41 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं सचिन यादव ने 5 चौकों की मदद से 47 गेंद में 49 रन बनाए। राहुल तोमर ने 13 रन का योगदान दिया। आरआर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनिकेत सिंह, स्पर्श जैन, हर्ष और ऋषभ चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।
फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच तजिंदर सिंह ढिल्लन रहे। तजिंदर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। अन्य पुरस्कारों पर भी स्टार्लेट्स का दबदबा रहा। बेस्ट बैटर सचिन यादव और बेस्ट बॉलर विजय पचौरी रहे।


 

Post a Comment

0 Comments