चित्रकूट में खेला जा रहा यह
अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट
| मैन ऑफ द मैच रहे आगरा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी शिवम और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्राप्त करते हुए। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा/चित्रकूट। चित्रकूट में खेले जा रहे अंतरराज्यीय चित्रकूट चैलेंज क्रिकेट कप 2021 में आगरा ( यूपी ) से गई आगरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रीवा ( मध्य प्रदेश) को एक रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
चित्रकूट के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस आगरा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मोहम्मद कासिम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 143 रन बनाए। शिवम कुमार ने 70 और रोहित यादव ने 27 रनों की पारी खेली। रीवा की ओर से आशीष मिश्रा ने चार विकेट लिए। मयंक मिश्रा, अमित मिश्रा और जयशंकर ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रीवा की टीम प्रशांत के 32, अमरजीत के 33 एवं अमित शर्मा के 30 रनों की अच्छी पारी के बावजूद पांच विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी और तीन रन से मैच हार गई। आगरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने तीन और रॉबिन यादव ने एक खिलाड़ी को आउट किया। आगरा की ओर से 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने वाले शिवम कुमार आज के मैन ऑफ द मैच रहे।
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ला एवं सिंचाई विभाग में एसडीओ आर पी वर्मा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथियों में जयशंकर मिश्र, संदीप पांडेय एडवोकेट मौजूद रहे। मैच में अंपायर अभिमन्यु शर्मा और मोहम्मद हबीब खान थे। इस अवसर पर कमरूल इस्लाम, मिंटू, मयंक, मनीष, अब्दुल्ला आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

0 Comments