प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आगरा में कल से

सार्थ, सुहानी, सुहाना, वर्तिका,

अनोखी और अभिषेक रहेंगे

खिताब जीतने के बड़े दावेदार



न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। 68वीं ‘स्टेग’ उत्तर प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2021 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में 14 से 17 दिसंबर तक  खेली जाएगी। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आगरा जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित की जा रही है। पूरे प्रदेश से करीब 300 खिलाड़ी छह वर्गों (बालक एवं बालिका) से प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। मैच दो सत्र में सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक तथा 2.30 बजे से 8.00 बजे तक खेले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 55 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल 17 दिसम्बर  को 11.30 बजे खेला जायेगा।
पूरे प्रदेश भर के खिलाड़ियों में कानपुर के अभिषेक यादव, गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा, मुरादाबाद की सुहाना, गाजियाबाद की महिका दीक्षित, आगरा की  वर्तिका भारत, मौलिक चतुर्वेदी समेत कई खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती पेश करेंगे 
आयोजन सचिव एवं जिला आगरा टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि सभी वर्गों में भाग लेने वाले चार खिलाड़ियों की वरीयता इस प्रकार है..
पुरुष : 1. अभिषेक यादव (कानपुर)  2. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) 3. अक्षत त्यागी 4. माधव भाटिया (गौतम बुद्ध नगर)
महिला: 1. सुहाना नारगिनारी ( मुरादाबाद) 2. महिका दीक्षित (गाजियाबाद) 3. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) 4. वर्तिका भारत (आगरा)
यूथ बालक (अंडर 19): 1. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) 2. सत्यम गिरि गुप्ता (कानपुर) 3. दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) 4. श्रीधर जोशी (गौतम बुद्ध नगर)
यूथ बालिका (अंडर 19): 1. सुहानी महाजन (गाजियाबाद) 2. दिशा (गाजियाबाद) 3. वर्तिका भारत (आगरा) 4. अवनी त्रीपाठी (गाजियाबाद)
जूनियर बालक (अंडर 17): 1. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) 2. दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ) 3. प्रथम रैना (गाजियाबाद) 4. मनन मिगलानी (गाजियाबाद)
जूनियर बालिका (अंडर 17): 1. सुहानी महाजन (गाजियाबाद) 2. दिशा (गाजियाबाद) 3. वर्तिका भारत (आगरा) 4. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद)
सब-जूनियर बालक (अंडर 15): 1. प्रथम रैना (गाजियाबाद) 2. मौलिक चतुर्वेदी (आगरा), 3. अंकित पाल (प्रयागराज) 4. मनन मिगलानी (गाजियाबाद)
सब-जूनियर बालिका (अंडर 15): 1. सुहानी महाजन (गाजियाबाद) 2. दिशा (गाजियाबाद) 3. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) 4. अवनी त्रीपाठी (गाजियाबाद)
कैडेट बालक (अंडर 13): 1. विख्यात कटयाल (मोरादाबाद)2. मो. हसन (मोरादाबाद) 3. अर्नव पवार (गाजियाबाद) 4. मो. नोमान (मोरादाबाद)
कैडेट बालिका (अंडर 13): 1. याशिका तिवारी (गाजियाबाद) 2. अनोखी केसरी (वाराणसी) 3. कनिस्का (गाजियाबाद) 4. सुहानी अग्रवाल (आगरा)
होप्स बालक (अंडर 13) : 1. वीर कुमार (लखनऊ) 2. देव त्रिपाठी (लखनऊ) 3. प्रिंस नारजिनारी (मोरादाबाद) 4. प्रवर पाण्डेय (गाजियाबाद)
होप्स बालिका (अंडर 13): 1. अनोखी केसरी (वाराणसी) 2. साक्षी तिवारी (गोरखपुर) 3. अनिष्का गुप्ता (प्रयागराज) 4. एशना अग्रवाल (लखनऊ)

Post a Comment

1 Comments