बनारस में विकास कार्यों का
किया निरीक्षण, योगी रहे साथ
- जनता को चौंकाया, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
| बनारस के रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीचे सीएम योगी के साथ निरीक्षण के लिए जाते हुए। ( फोटो प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल से साभार ) |
मुकेश उपाध्याय (न्यूज़ स्ट्रोक)
बनारस। प्रधानमंत्री अपने हर दौरे में कोई ऐसा निर्णय लेते रहे हैं, जिससे लोग चौंकते हैं। इसे फिल्मी अंदाज में कहें तो मोदी जो कहते हैं वह तो करते ही हैं लेकिन जो कुछ वो नहीं कहते, वह जरूर करते हैं। बनारस के दौरे पर मौजूद प्रधानमंत्री ने कल रात भी ऐसे ही कुछ किया। नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात्रि (मंगलवार) सड़कों पर निकलकर प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
हमारे देश का प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में ऐसा करेगा, यह लोगों के लिए अप्रत्याशित था। अब खुद ही सोचिए कि यदि आपको पता चले कि जिस देश में आप रह रहे है वहां के 71 वर्षीय प्रधानमंत्री पूरा दिन देश को समर्पित करने के बाद आधी रात में करीब एक बजे, शहर के विकास कार्यो को देखने सड़कों पर निकल जाते हैं तो शायद आपको विशवास न हो। पर यह सब सत्य था। उन्होंने साबित कर दिया कि वह देश के शासक नहीं, सेवक हैं।

पीएम मोदी ने मंगलवार देर रात्रि 12:52 बजे ट्वीट कर अपने इस निरीक्षण के बारे में सभी को बताया। मोदी को स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते और उनका अभिवादन करने आए लोगों को हाथ हिलाते हुए देखा गया। इस दौरान स्थानीय लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए।
रात में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलने के बाद पीएम-सीएम की जोड़ी काशी की गलियों में निकली, तो लोग भौचक्के हो गए। अपने जनता को अपने बीच देख के लोग खुश भी हुए और उन्हें देखने के लिए जमावड़ा लगा लिया। जिन्हें देख कर पीएम ने भी उन्हें दुखी न करते हुए लोगों से मुलाक़ात की, हाथ हिला कर अभिवादन किया और वहां मौजूद एक बच्चे के साथ खेलते भी नज़र आए।

सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने काशी की तंग गलियों और यहां की गंदगी को देखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी।
गांधी जी के नाम पर बहुत सारे लोगों ने सत्ता प्राप्त की होगी, लेकिन उनके स्वप्न को साकार करने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने किया है।

0 Comments