| अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के खिलाफ मैच आगरा की वर्तिका भारत( येलो ड्रेस ).। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक ) |
|
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में खेली जा रही 68वीं स्टेग यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज गुरुवार को जूनियर और यूथ कैटेगरी के मैच हुए। आगरा की वर्तिका भारत जूनियर गर्ल्स में चैंपियन बनी। साथ ही वर्तिका यूथ वर्ग में उपविजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव विजेता रहे। यूथ गर्ल्स में गाजियाबाद की राधा प्रिया गोयल और बॉयज में गाजियाबाद के ही सार्थ मिश्रा यूपी चैंपियन बने।
आगरा को सर्वाधिक उम्मीद वर्तिका भारत से ही थीं। उम्मीदों भरी इस चुनौती पर वह खरी उतरी। वर्तिका जूनियर गर्ल्स के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद की सुहानी महाजन को 11-8, 11-2, 11-8 से हराकर यूपी चैंपियन बनी। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में वर्तिका ने प्रयागराज की अंबिका गुप्ता को 7-11, 11-4, 9-11, 11-3, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सुहानी महाजन ने गाजियाबाद की आरती चौधरी को 11-6, 11-4, 11-6 हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
जूनियर बॉयज कैटेगरी में दिव्यांश श्रीवास्तव गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को फाइनल में 11-9, 6-11, 11-3, 13-11 से हराकर इस बार के चैंपियन बन गए। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में सार्थ मिश्रा ने गाजियाबाद के ही शिवम चंद्रा को 11-6, 11-8, 7-11, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वही दिव्यांशु श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के प्रथम रैना को 15-13, 6-11, 11-2, 11-8 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। आगरा के खिलाड़ी मौलिक चतुर्वेदी क्वार्टर फाइनल में हार गए।
यूथ गर्ल्स कैटेगरी में गाजियाबाद की राधा प्रिया गोयल आगरा की वर्तिका भारत को फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद 11-3, 11-8, 14-12 से हराकर चैंपियन बनी। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में वर्तिका भारत ने गाजियाबाद की दिशा को 9-11, 6-11, 11-5, 11-6, 11-8 से हराकर और राधा प्रिया गोयल ने सुहानी महाजन को 14-12, 12-10, 7-11, 4-11, 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
यूथ बॉयज वर्ग के फाइनल में गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा गौतबुद्ध नगर के अक्षत त्यागी को -11, 11-8, 14-12, 11-7 से हराकर विजेता बने। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में सार्थ मिश्रा गाजियाबाद के ही धैर्य सिंघल को 11-7, 8-11, 11-8, 11-6 हराकर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। एक अन्य सेमीफाइनल में अक्षत त्यागी ने लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव को -11, 11-5, 11-6, 11-5 हराया था।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन आगरा की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments