क्या टाइम है..
बिग बॉस और ओटीटी फेम उर्फी जावेद को सोशल मीडिया की क्वीन कहें तो गलत नहीं। सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन वह अपनी हॉटनेस और बिंदास अंदाज के फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उर्फी के प्रशंसकों को भी उनके इस अंदाज का काफी इंतजार रहता है। अभी 2 दिन पहले उन्होंने कपड़े को काटकर टू पीस ड्रेस बनाई थी। अब एक बेहद खुली हुई ड्रेस में अपने जिस्म की नुमाइश करती दिख रही हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा- ‘क्या टाइम है..’ जहां उनके फैंस उनके इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं ट्रोलर्स का कहना है कि वह पब्लिसिटी पाने के लिए कुछ भी पहन लेती हैं।
इस दौरान यूजर्स ने उनके फैशन सेंस को लेकर जमकर तंज कसा। उर्फी ने लाइट पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट पहना हुआ है। न्यूड कलर के हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने बालों को पोनी बनाया है और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।
लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उनकी इन फोटोस को यह खबर लिखे जाने तक 32000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे।

0 Comments