फेम के यातायात (ट्रेवल्स)
प्रकोष्ठ की गठन किया गया
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की कार्यकारिणी की बैठक आज रविवार को ओरेंज होटल, प्रतापपुरा आगरा में हुई। इसमें फेम के एक और प्रकोष्ठ यातायात (ट्रेवल्स) प्रकोष्ठ की घोषणा की गई। फेम के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल एवं महामंत्री ब्रजेश पंडित ने दीप बघेल (मां कैला ट्रेवल्स) को चेयरमैन एवं रवि चौधरी (न्यू ताज ट्रेवल्स) को वाइस चेयरमैन यातायात प्रकोष्ठ नियुक्त किया।
हरेश अग्रवाल ने बताया कि फेम के अन्य प्रकोष्ठ भी शीघ्र घोषित किये जायेंगे। ब्रजेश पंडित ने बताया कि यातायात प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी जल्दी ही घोषित की जाएंगी।
बैठक में हरेश अग्रवाल अध्यक्ष, ब्रजेश पंडित महामंत्री, रविन्द्र अग्रवाल, विकास मोहन गोयल, शिशिर भगत, महावीर अग्रवाल, विनीत गुप्ता, विजय गोयल, पवन गुप्ता, मंगल सिंह, चंद्रमोहन खंडेलवाल, धर्मवीर कौशिक, मनोज खंडेलवाल, पूरन चंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
विशेष आमंत्रित लोगों में प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह सोबती, प्रदेश विद्युत चेयरमैन डी सी शर्मा रहे। नवनियुक्त चेयरमैन दीपक बघेल और वाइस चेयरमैन रवि चौधरी का स्वागत राजेश सोनकर, वरुण सिंघल, रॉबिन गुप्ता, भोला ठाकुर, संजय शर्मा, धीरज चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा आदि ट्रेवल व्यवसायियों ने किया।

0 Comments