अंडर-20 चेस चैंपियनशिप
में आगरा के खिलाड़ी चमके
| पार्थ भटनागर अपना पुरस्कार प्राप्त करते हुए। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। यूपी स्टेट अंडर-20 चेस चैंपियनशिप का आयोजन झांसी में 29 और 30 दिसंबर को किया गया। इस प्रतियोगिता में आगरा के 14 वर्षीय पार्थ भटनागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव संजय दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आगरा के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में छह राउंड खेले गए। आगरा के 14 वर्षीय पार्थ भटनागर ने प्रतियोगिता में पांच मैच जीतते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। स्टेट लेवल पर यह एक शानदार उपलब्धि है। डिस्ट्रिक चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दलीप सिंह ने पार्थ भटनागर और प्रशिक्षक ब्रजेश अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में आगरा के ईशान देव ने चार, संभव जैन ने 3.5, मन अग्रवाल तथा अतुल्य ने तीन-तीन अंक अर्जित करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।
सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्रीमती राकेश जादौन, जितेंद्र शर्मा, आशिन्द्र यादव, वैष्णवी यादव और कृष्णा ने हर्ष व्यक्त किया।
| विज्ञापन |

1 Comments
*शानदार उपलब्धि का अभूतपूर्व विवरण ।*
ReplyDelete