बलूनी स्पोर्ट्स फेस्ट में कार्तिक, आराध्या, स्पर्श, शिवानी जीते



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। दयालबाग स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए शीतकालीन स्पोर्ट्स  फेस्ट का आयोजन  किया गया। कोविड-19 के चलते लंबे अंतराल के बाद आयोजित स्पोर्ट्स कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
प्रधानाचार्य डॉ संजय बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर स्पोर्ट्स कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में खेल की महत्व बताया।
इसके बाद एक के बाद एक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें फ्रॉग रेस, 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, रिले रेस, पेयर रेस, बोरा रेस, टग ऑफ वार आदि खेल अहम रहे। इन स्पर्धाओं में कार्तिक सक्सेना, आराध्या सिंह, स्पर्श, शिवानी, आयुष, अर्पिता, मनोज, प्रज्ञा, श्रद्धा त्यागी, आदर्श गुप्ता, सताक्षी, मन्नत, दीपिका, सचिन, वैष्णवी, सोहा, युक्ति, शुभम, काव्या, अक्षरा, वैभव, नम्रता, आरोही   इरफान आदि विजयी रहे।  सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. संजय बंसल और एकेडमिक हेड अमृता यादव ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रमों के आयोजन में प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, महक हांडा, शिवम, सचिन, सनी, शिखा, रूपदास, शिवानी, उदित, माधव, रेखा आदि का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments