ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म
फ़ेस्टिवल के तीसरे सीजन में
भी शिरकत करेंगी कई हस्तियां
| ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर विमोचन के दौरान मौजूद रंजीत सामा, सूरज तिवारी, सपना सोनी एवं अन्य। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक |
👉. बीआर आम्बेडकर विवि में होगा यह फिल्म फेस्टिवल
👉भारत समेत आठ से अधिक देशों की फिल्में प्रदर्शित होंगी
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं आईटीएचएम संस्थान, डॉ.बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त बैनर तले 'जीटीएफ-2021' फ़िल्म फ़ेस्टिवल-3 का आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। आज इस फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। फेस्टिवल में लोगों को करीब 8 देशों की फिल्में को देखने का मौका मिलेगा। समारोह के तहत भारतीय समेत आठ विदेशी फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
पोस्टर विमोचन के मौके पर फेस्टिवल के निदेशक और ग्लैमर लाइव फिल्म्स के निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि अभी तक आठ देशों की फिल्मों का पंजीकरण हो चुका है। सामाजिक सरोकारों पर आधारित संदेश देने वाली फिल्मों को प्रमुखता दी जा रही है। फीचर फिल्मों के अलावा शार्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और म्यूजिक वीडियो भी दिखाए जाएंगे। मौजूद ज्यूरी सदस्य फिल्मों को अंक प्रदान करेंगे। इसी आधार पर निर्माता और निर्देशकों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
समारोह का सह आयोजक डा. आंबेडकर विवि का आईटीएचएम संस्थान है। इसके निदेशक डॉ. लवकुश मिश्रा के मुताबिक समारोह के मास्टर्स टाक शो और फ़िल्मी कार्यशालाएं आकर्षण रहेंगी। नए फिल्मकार जाने-माने निर्माता, निर्देशकों और तकनीशियनों से सवाल-जवाव भी कर पाएंगे। फिल्मों का प्रदर्शन विवि के खंदारी परिसर के जे. पी. सभागार में किया जाएगा।
स्थानीय हस्तियां भी रहेंगी शामिल
फ़िल्म फ़ेस्टिवल समारोह के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के माननीय सदस्य रंजीत सामा ने बताया कि समारोह में विभिन्न हस्तियों का आगमन रहेगा। डॉ. बीआर आंबेडकर विवि. के कुलपति प्रो. आलोक कुमार रॉय, सूबे के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, राम प्रताप सिंह चौहान, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कुलसचिव हिंदी संस्थान डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, डॉ. महेश धाकड़, भगत सिंह बघेल, राजेन्द्र सचदेवा, वरिष्ठ कवि प्रो. सोम ठाकुर, गीतकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, गीतकार सुरेंद्र साथी, गायक करतार सिंह यादव, कवि ईशान देव, मंगल सिंह धाकड़, अरविन्द गुप्ता आदि शामिल होंगे।
फाल्के अवार्ड भी मिलेगा
समारोह में दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और दादा साहब की पत्नी सरस्वती (जो भारतीय फिल्म जगत की पहली तकनीशियन थीं) को समर्पित एक अवॉर्ड पिछले वर्ष भी दिया गया था, और इस वर्ष भी दिया जाएगा। शुरुआत इसी समारोह से हुई है। यह पुरस्कार सिनेमा में योगदान करने वाली महिला तकनीशियन या महिला कलाकार को दिया जाता है।
लेखक, साहित्यकार, फिल्मकार बढ़ाएंगे शोभा
तीन दिनी इस समारोह में देश-विदेश के निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस, लेखक, अभिनेता भी हिस्सा लेंगे। इन लोगों को आगरा और उसके आस-पास में उपलब्ध शूटिंग की लोकेशन भी दिखाई जाएगी। जिससे भविष्य में वे यहां फिल्मों को शूट करने का विचार बना सकें। इससे शहर और प्रदेश को पहचान मिलेगी। फ़िल्म,पर्यटन आदि संबंधित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इन देशों की फिल्में आ चुकीं
समारोह में इटली की फ़िल्म, पुर्तगाल की फ़िल्म, फ्रांस की फ़िल्म, यू.एस.ए. की फ़िल्म, अफ्रीका की फ़िल्म, बांग्लादेश, नेपाल की फ़िल्म आदि कई देशों की फ़िल्म चयनित कर ली गई हैं, इसके साथ ही भारत के लगभग सभी प्रदेशों की फिल्म्स आ रही है, जिनको चयन के बाद 3 दिन स्क्रीन किया जाएगा ।
आएंगे विशेष सम्मानित अतिथि
धड़क ऑल फ़िल्म एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं वेस्ट मीडिया के चेयरमैन अभिजीत राणे, एफडब्ल्यूआईसीई के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी, विफपा मुम्बई के सेक्रेटरी दलीप दलवी, अनिता नाइक, संचालि, विफपा सदस्य रामा मेहरा ,ट्रेसरार विफ़पा रविन्द्र अरोरा ,आदि के आने की संभावना है, जो कि समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे। ज्यूरी टीम में विनोद गनातारे, आकाश आदित्य लामा, जितेंद्र शर्मा, अभिनेत्री पुतुल गुप्ता, सिने एवं टी.वी. अभिनेता उमेश बाजपेई होंगे। अंतिम दिन चयनित फिल्मकारों को अवॉर्ड्स दिए जायेंगे।
पोस्टर विमोचन में यह रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान रंजीत सामा, सूरज तिवारी, मंगल सिंह धाकड़, मुकेश नेचुरल, अरविंद गुप्ता, महेश चंद्र धाकड़, के.एच.एस. के कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, , शैलेश सक्सेना सप्पू भाई, उमाशंकर मिश्र, सपना सोनी, अनिल जैन, संजय दुबे, सोमा जैन, राहुल उपाध्याय, रजत, कुमार कुमार आनंद, रिंकू आदि मौजूद रहे

0 Comments