शहीद स्मारक पर याद किए
संस्मरण, दी अपनी श्रद्धांजलि
| शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बृजेश पंडित और सोनी त्रिपाठी तथा दूसरे चित्र में साथ में शोक सभा के दौरान मौन धारण किए अन्य लोग। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। शहर की सामाजिक संस्था 'संकल्प सेवा' ने कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान तथा अन्य 11 शहीदों को शहीद स्मारक पार्क, संजय प्लेस आगरा में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्था द्वारा आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मनोज शर्मा ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं विपिन रावत जी के साथ अपने कई संस्मरण सुनाये।
शोक सभा में संकल्प सेवा के सभी सदस्य एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष बृजेश पंडित ने शहीदों को याद किया और इन सभी सैन्य अधिकारियों की जीवटता और शहादत को नमन किया।
शोक सभा के उपरांत संकल्प सेवा संस्था की पूरी टीम आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के निवास पर गई, जहां उन्हें पुष्प अर्पित किए। संस्था की महासचिव और शहर की प्रमुख समाजसेवी सोनी त्रिपाठी ने शहीद विंग कमांडर के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि हमारी संस्था संकल्प सेवा ही नहीं बल्कि पूरा आगरा आपके साथ खड़ा है। पृथ्वी सिंह चौहान आगरा के हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश पंडित ने किया। समापन गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर मालती त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता, अनुज दीक्षित, दीप बघेल, अर्जुन सिंह, आशीष लवानिया, रतीश शर्मा, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सोनी त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।

0 Comments