| टूर्नामेंट की विजेता इस्का रॉयल की टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी प्राप्त करते हुए। (फोटो न्यूज़ स्ट्रोक) |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। चतुर्थ ओल्ड बॉयज़ क्रिकेट चैंपियनशिप इस्का रॉयल क्रिकेट टीम ने जीत ली है। कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर शनिवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने एकता क्लब को 30 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्क़ा रॉयल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाये। जावेद शमीम ने 44, शिवेंद्र यादव ने 39, सतेंद्र यादव ने 30 व सोनू चौधरी ने 29 रन बनाये। एकता क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शीलेश सिंह ने चार, अमित अरोड़ा ने दो विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। टीम के लिए अर्जुन शर्मा ने 51, निखिल केसवानी ने 41 व विनीत कुमार ने 22 रन बनाए। इस्क़ा रॉयल की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशवीर सिंह ने तीन, सोनू चौधरी ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू चौधरी व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्जुन शर्मा को दिया गया।
टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निखिल केसवानी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शीलेश सिंह व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सतेंद्र यादव को दिया गया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी कॉस्मॉस क्रिकेट अकादमी के प्रेसिडेंट पवन अवस्थी, भारतीय विकलांग टीम के मेनेजर सुनील शर्मा, कमल कपूर, धीरज खंडेलवाल ने प्रदान की। मैच के दौरान द्रवित शर्मा, जतिन जुरेल, शैलेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे।

0 Comments