योगी सरकार के बजट में किसान, महिला, युवा, खेल और काशी विश्वनाथ का मुकम्मल इंतजाम


  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो)


  • बिजली के लिए पावर कॉरपोरेशन को 10 अरब और खेल विभाग को 10 करोड़
  •  उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अपना 8479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट


 न्यूज़ स्ट्रोक 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार ने आज गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 8 हजार 479 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का दूसरा अनुपूरक बजट और वर्ष 2022-23 के एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के लिए 1,68,903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान भी विधानसभा में प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश में चुनाव बेहद नजदीक हैं। ऐसे में योगी सरकार ने इस अनुपूरक बजट में किसानों और युवाओं को खुश करने का मुकम्मल इंतजाम किया है।
इस बजट में राज्य के युवाओं, महिलाओं और किसानों को महत्व देते हुए राज्य सरकार ने उनके लिए नई योजनाओं की घोषणा की। वहीं योगी सरकार ने भी किसानों की मदद के लिए केंद्र की तर्ज पर किसान सम्मान निधि  जैसी नई योजना शुरू की है।
दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान सपा, कांग्रेस और सुभासपा ने मंहगाई और केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा में अध्यक्ष के सामने वेल में प्रदर्शन किया।
वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान ( संशोधन) अध्यादेश 2021 ( उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 9 सन 2021 को सदन के पटल पर रखा।), उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन) अध्यादेश 2021 ( उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 8 सन 2021) अधिवक्ता कल्याण निधि ( संशोधन) अध्यादेश 2021 ( उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या 10 सन 2021) को सदन के पटल पर रखा।
 दोपहर बाद 2:00 बजे मुख्यमंत्री ने अपना भाषण दिया।
विधानमंडल सत्र के पहले दिन बुधवार को दोनों सदनों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा सदस्य सुखदेव राजभर, सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा उनके साथ हादसे में शहीद 12 अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनके अलावा पिछले सत्र के बाद से अब तक दिवंगत हुए पूर्व सदस्यों को भी सदन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।


 बजट की मुख्य बातें

  • 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए पावर कॉरपोरेशन को 10 अरब.
  • हर घर बिजली योजना के लिए अलग से 185 करोड़ रुपये.
  • खेल विभाग को अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये.
  • काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • तीन कॉलेजों को अनुदानबनारस में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर गंगा की दूसरी तरफ फोर लेन सड़क श्रद्धालुओं के लिए
  • किसान और वृद्धावस्था पेंशन के लिए 670 करोड़ रुपये जारी
  •  सूचना विभाग को 150 करोड़
  •  यूपी गौरव सम्मान के लिए 10 करोड़.

Post a Comment

0 Comments