जूनियर वर्ग में सीएस स्मैशर्स ने जीती बैडमिंटन प्रीमियर लीग

एमजीबीपीएल में एमएलटीसी

ब्लास्टर्स की टीम उपविजेता

 फाइनल में खेलते सीएस स्मैशर्स के खिलाड़ी (बाएं )।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा।
वायु विहार स्थित मां गायत्री बैडमिंटन ऐकेडमी पर खेली जा रही मां गायत्री बैडमिंटन प्रीमीयर लीग (एमजीबीपीएल-4) में सीएस स्मैशर्स ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स को हराकर जूनियर वर्ग का खिताब जीत लिया है।
आज गुरुवार को जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में सीएस स्मैशर्स और एमएलटीसी ब्लास्टर्स की टीम आमने-सामने थीं। पहली टाई में सीएस स्मैशर्स की कृतिका ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स की दिव्यांशी को 3-0 से हराया। दूसरी टाई में सीएस स्मैशर्स की रिया ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स की शिवानी को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में एमएलटीसी ब्लास्टर्स के डेविड ने सीएस स्मैशर्स के हर्शल को 3-0 से शिकस्त दी। चौथे मैच में सीएस स्मैशर्स के राघव ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स के हिमांशु को 3-0 से मात दी। पांचवें मैच में एमएलटीसी ब्लास्टर्स के आशीष ने सी एस स्मैशर्स के परितोष को 2-1 से हराया। छठे मैच में सीएस स्मैशर्स के आदित्य ने एमएलटीसी ब्लास्टर्स के आशीष से एक मैच सेट जीत कर अपनी टीम को 11 अंक दिला कर विजेता बना दिया।
वहीं दोपहर बाद सीनियर वर्ग के मैच खेले गए। पहली टाई सैंट्रोनिक्स मास्टर्स और आरएस वारियर्स के बीच हुई। पहला मैच ओपेन डबल्स सेकंड में सैंट्रोनिक्स मास्टर्स के शिशिर व रोहिताश की जोड़ी ने आरएस वारियर्स के निष्कर्ष व कनिष्क की जोड़ी को 15-07, 15-11, 15-08 से हराया। दूसरा मैच लकी डबल्स में आरएस वारियर्स के निखिल व मोहित की जोड़ी ने सैंट्रोनिक्स मास्टर्स के गुरुदयाल व राजन की जोड़ी को 15-10, 15-06, 15-11 से हराकर जीता। तीसरा मैच ओपेन सिंगल्स में आरएस वारियर्स के हिमांशु ने  सैंट्रोनिक्स मास्टर्स के गुरुदयाल को 15-10,  15-10, 15-03 से हरा दिया। चौथे मैच 50+ डबल्स  में आरएस वारियर्स के निखिल व हिमांशु की जोड़ी ने सैंट्रोनिक्स मास्टर्स के  संदीप व संतोष की जोड़ी को 15-07, 15-09, 15-14 से मात दी।
पांचवें मैच ओपेन फर्स्ट सेकंड में सैंट्रोनिक्स मास्टर्स के शिशिर व संतोष की जोड़ी ने आरएस वारियर्स के नवदीप की जोड़ी को 15-09, 15-01, 15-09 से हराया। इस टाई में आर एस वारियर्स को 10.5 और  स्मार्टकीड़ा मॉन्स्टर्स को 07.5 अंक से ही संतोष करना पड़ा। 
निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी एम पी भल्ला, संतोष तिवारी, निखिल, अक्षत, सुमित, हिमांशु ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक बृज बल्लभ सारस्वत, शिशिर अग्रवाल, सत्येंद्र त्यागी, अजय सारस्वत, सी एस कुलश्रेष्ठ,  मोहित, विपिन, निर्दोष, शुभम इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments