मास्क नहीं तो सामान नहीं
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ। ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए और पड़ोसी राज्यों में केसों की संख्या को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार से उत्तर प्रदेश में रात का कर्फ्यू फिर से लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
सरकार का यह फैसला बिल्कुल सही कहा जाएगा क्योंकि लोग इस महामारी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रहे। कहीं भी मास्क और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। यूपी में राजनीतिक दल लगातार बड़ी बड़ी रैलियां कर रहे हैं उनमें भी कोविड-19 का पालन नहीं हो रहा। गौरतलब है कि अभी 2 दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव संक्रमित पाए गये थे। भाजपा नेता भी रैलियां कर रहे हैं। इनसे भी सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
बहराल योगी सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है। आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।
सीएम योगी ने उच्चस्तरीय टीम-09 को निर्देश दिए हैं कि वो बाजारों में 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें। बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे। इसके साथ ही सड़काें और बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। पुलिस बल लगातार गश्त करे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए।
यूपी आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग
सीएम ने कहा कि देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है। तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः सक्रिए करें। बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग कराएं। उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारन्टीन किया जाए, अस्पतालों में भर्ती कराया जाए।
देश में अब तक ओमिक्रोन के 358 केस दर्ज
आपको बता दें कि, देश में कोरोना और ओमिक्राॅन मामलों ने फिर से तीसरी लहर की आशंका और मजबूती दे दी है। देश में केसों कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। जिसमें महाराष्ट्र तो ओमिक्राॅन का गढ़ बन चुका है। यहां सर्वाधिक 88 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, दिल्ली में ओमिक्रोन 67 मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि, देश में अबतक मिले ओमिक्रोन के 358 संक्रमितों में से 114 मरीज रिकवर हो गए हैं।
आपको बता दें कि, देश में कोरोना और ओमिक्राॅन मामलों ने फिर से तीसरी लहर की आशंका और मजबूती दे दी है। देश में केसों कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। जिसमें महाराष्ट्र तो ओमिक्राॅन का गढ़ बन चुका है। यहां सर्वाधिक 88 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, दिल्ली में ओमिक्रोन 67 मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि, देश में अबतक मिले ओमिक्रोन के 358 संक्रमितों में से 114 मरीज रिकवर हो गए हैं।

0 Comments