आगरा। शहर में आज एक तन, मन को झकझोर देने वाले घटनाक्रम के तहत युवा कारोबारी ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर खिलाने के बाद पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। सिकंदरा के बंसी विहार के इस वाकए ने अपने किस्म की इस अनोखी घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। बेहोशी की हालत में मिली दोनों बेटियों को अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान एक बेटी ने दम तोड़ दिया। पति पत्नी के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने कहा है हमारी मौत के जिम्मेदार हम ही हैं। आखिर परिवार ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह जानने के लिए पुलिस अस्पताल में भर्ती बेटी के होश में आने का इंतजार कर रही है।
पश्चिम पुरी के बंसी बिहार में जगदीशपुरा निवासी योगेश पश्चिम पुरी में इनवर्टर का काम करते हैं। दूसरे मंजिल पर उनका ऑफिस है और पहली मंजिल खाली है। आज सुबह कर्मचारी उनके ऑफिस पर पहुंचा। वह ऑफिस में नहीं थे। इसके बाद कर्मचारी नीचे गया। योगेश की पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। वहीं फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। दोनों के शव के पास एक सुसाइड नोट भी था। इसमें उन्होंने लिखा था। मैं और मेरी पत्नी घोषणा करते हैं हम सामूहिक आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए हम दोनों व्यक्तिगत जिम्मेदार हैं। योगेश की पत्नी ने लिखा है अगर हो सके तो मेरे ससुर को न्याय दिलाएं। एक मोबाइल नंबर के साथ कुछ नाम भी लिखे हैं। पुलिस इन सभी की जानकारी कर रही है। पति पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। इधर दूसरे मकान में दोनों बच्चियां भी बेहोश पड़ी थीं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 5 साल की बच्ची काव्या की मौत हो गई। दूसरी 11 साल की आव्या के होश में आने का इंतजार किया आ रहा है।

बैटरी और यूपीएस का है कारोबार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पश्चिमीपुरी निवासी योगेश मिश्रा (35) का ऑनलाइन बैटरी और यूपीएस का कारोबार है। योगेश मिश्रा ने घर से 5 किमी दूर बंशी विहार कॉलोनी में अपना ऑफिस बना रखा था। सुबह 9 बजे जब ऑफिस का कर्मचारी वहां पहुंचा तो उसने देखा कि योगेश का शव फंदे से लटका था। पत्नी प्रतिची की लाश भी वहीं फर्श पर पड़ी थी।
पहले बच्चों को खिलाया जहर, फिर फंदे पर लटका
पुलिस ने गेट बंद कॉलोनी बंशी विहार में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो उसमें योगेश गुरुवार रात को 8 बजे पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ अपने आफिस पर आया था। यहां पर सभी ने साथ खाना खाया। इसके बाद वो दोनों बच्चियों को वापस अपने घर पर अपनी मां सरोज के पास लेकर चला गया। वहां पर उसने बच्चियों से कहा कि मम्मी गिर गई हैं, उन्हें चोट लग गई है। उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराने जा रहा हूं। इसके बाद योगेश शुक्रवार सुबह करीब साढे़ छह बजे वापस अपने बंशी विहार स्थित आफिस आया। यहां पर उसने पत्नी के साथ जहर खाया। इसके बाद योगेश ने पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद योगेश के घर पर बेटियों की तबियत खराब हो गई। मां सरोज ने योगेश को फोन किया तो उन्हें सुसाइड की जानकारी हुई। जब तक बच्चियों को उपचार के लिए ले जाया जाता, तब तक छोटी बेटी काव्या की मौत हो चुकी थी।
चार पेज के सुसाइड नोट पर पति-पत्नी के साइन
बताया गया है कि योगेश कई दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की योजना पति-पत्नी ने मिलकर बनाई है। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है। उसके अंतिम पेज पर पति-पत्नी दोनों के साइन है। इतना ही नहीं आत्महत्या से पहले उन्होंने व्यवस्थित तरीके से सुसाइड नोट को एक फाइल में रखा। फाइल के ऊपर बड़ा पर्चा चिपकाया, जिस पर लिखा था सुसाइड नोट। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मां और बहन को संबोधित किया है और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है
सुसाइड नोट में लिखा ससुर को न्याय दिलवाओ
योगेश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे ससुर और मेरी पत्नी के पिता एनपी दुबे को न्याय दिलवाने की कृपा करें।मेरी सास के देहांत के बाद वो अकेले हैं। उनका बेटा ऋषि दुबे औेर उसकी पत्नी मनीषा दुबे उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। मेरी पत्नी 13 जुलाई 2021 को अपने पिता से मिलने खंदारी स्थित घर गई थी। मेरे साले ने अपने पिता को कई दिनों से घर बंद कर रखा था।
ऋषि ने मेरी पत्नी और बच्चों को उनसे मिलने नहीं दिया था। मेरी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर से भगा दिया था। तब मेरी पत्नी ने पुलिस को भी बुलाया था। मगर, मेरे पत्नी के भाई ने पुलिस को मैनेज कर लिया था। इस पूरी घटना को वहां के लोगों ने देखा था। सुसाइड नोट में लिखा है कि ऋषि और उसकी पत्नी मनीषा उनके ससुर के साथ कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में डैडी की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
(एन एन मीडिया से साभार )
0 Comments