करन गोला का शानदार प्रदर्शन, ताज एकेडमी की एक और जीत

 अंडर-14 टूर्नामेंट में टीम

 की लगातार तीसरी जीत 

 करन गोला को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते शिवकांत दीक्षित। साथ में प्रवेश भारद्वाज तथा अन्य।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा।  श्रीमती निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शुक्रवार को खेले गए मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने करन गोला के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जावेद क्रिकेट एकेडमी फिरोजाबाद को 3 विकेट से हरा दिया। यह ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की तीसरी लगातार जीत है।
सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम रोहता पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के इस मैच में टॉस ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान द्रोण दुबे ने जीता और जावेद क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आदर्श ने 59 रन, कप्तान उजैर खान ने 49 रन और योगेश ने 29 रन का योगदान दिया।
ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए करन गोला ने तीन, धीरज और नमन ने दो दो तथा ध्रुव और शिवा ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में 39.1 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। करन गोला ने 80 रन की शानदार पारी खेली। कृष्णांत ने 35 रन, द्रोण ने 18 और सुमित ने 11 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार करन गोला को मुख्य अतिथि शिवकांत दीक्षित ने प्रदान किया। इस अवसर पर निखिल शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, हरीश तोमर आदि मौजूद रहे।








Post a Comment

0 Comments