राहुल सक्सेना नेशनल बास्केटबॉल में दिखेंगे निर्णायक की भूमिका में


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। इंदौर मे चार से नौ जनवरी तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा के राहुल सक्सेना को निर्णायक के रूप में चुना गया है।
जिला बास्केटबॉल संघ आगरा के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने बताया कि राहुल सक्सेना सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज मे शारीरिक शिक्षक हैं। राहुल सक्सेना इस प्रतियोगिता के लिए ग्रुप में चुनी गई दूसरे शख्स हैं। इसी प्रतियोगिता के लिए हरेंद्र प्रताप शर्मा को भी मीणा के रूप में चुना गया है।
 राहुल सक्सेना के चयन पर सेंट एंथनीज की प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी और आगरा बास्केटबॉल संघ के सयुक्त सचिव रिनेश मित्तल, जितेन्द्र जैन, सचिन जोशी, सैलेन्द्र सोनी, प्रतिभा जैन, परमजीत सिंह, राजवीर सिंह, दीपक कुमार आदि सदस्यों ने बधाई दी।



Post a Comment

0 Comments