मोहित का तूफानी शतक, जॉन मिल्टन और गायत्री पब्लिक स्कूल की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते मुकेश उपाध्याय। साथ में संतोष शर्मा और नरेंद्र शर्मा।


✌स्प्रिंगडेल को गायत्री पब्लिक स्कूल ने 52 रन पर ढेर किया 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। विद्या शंकर शर्मा मेमोरियल अंडर-19 स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप (विंटर कप ) में आज मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में जीत दर्ज कर गायत्री पब्लिक स्कूल
और जॉन मिल्टन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
इससे पूर्व इससे पूर्व नीरज गुप्ता (भाजपा महानगर उपाध्यक्ष), जगदीश पचौरी (उप सभापति, नगर निगम), पार्षद सुषमा जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी  के ग्राउंड पर खेली जा रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन का पहला मुकाबला  गायत्री पब्लिक स्कूल और स्प्रिंगडेल स्कूल के मध्य खेला गया। स्प्रिंगडेल स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया, जो गलत साबित हुआ। स्प्रिंगडेल की पूरी टीम गायत्री पब्लिक स्कूल के गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत 15.1 ओवर में महज 52 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए दीपक लोधी ने 20 रन बनाये। गायत्री पब्लिक स्कूल की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए कृष्णा रावत ने तीन, विशाल सिंह, आर्यवर्धन, हिमांशु और अभिषेक 2-2 विकेट लिए।
 जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम ने 5.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्यन शर्मा ने 19 और कृष्णा रावत ने 12 रन बनाए। स्प्रिंगडेल स्कूल की ओर से सूरज सिंह ने 2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच कृष्णा रावत  को चुना गया।
दिन का दूसरा मुक़ाबला जॉन मिल्टन स्कूल व जीडी गोयनका स्कूल के मध्य खेला गया। यह मैच हाई स्कोर वाला रहा और दोनों पारियों में 450 से ज्यादा रन बने। जॉन मिल्टन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। टीम ने मोहित शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए।  मोहित शर्मा ने 113 व अभि अग्निहोत्री ने 62 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों ने छोटे ग्राउंड का भरपूर फायदा उठाया और चौके-छक्कों की बरसात की। जीडी गोयनका स्कूल की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए अंकित चौहान व अजय सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी गोयनका स्कूल की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन ही बना सकी। देव ने 66 व हर्षित अग्रवाल ने 33 रन बनाये। जॉन मिल्टन की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए धर्मेश मोहन शर्मा ने चार और विजय पचौरी ने 3 विकेट लिए। और 14 रन से मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच मोहित शर्मा रहे। मोहित को पुरस्कार मुकेश उपाध्याय ने प्रदान किया।


अंपायर थे द्रविड़ शर्मा, असीम पाल और शुभम ठाकुर ने। मैच की रोचक कमेंट्री अनुभवी कॉमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने की। 
इस अवसर पर योगेश शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, नितेश शर्मा, तपेश शर्मा, ब्रजेश राजपूत, राम राजपूत, प्रेम प्रभात, अंकुर, अर्जुन, बब्ले भारद्वाज, विशाल पचौरी और सी. ए. लवकुश परमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments