न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 जनवरी। आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) ने नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले आज गुरुवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब विनय अग्रवाल को नया प्रत्याशी घोषित किया है। चार दिन पहले इस सीट पर सपा ने रिजवान रईसुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया था।
शहर के सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल में से एक 'न्यूज़ स्ट्रोक' ने आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का दौरा कस्र स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। इसके बाद 18 जनवरी को सबसे पहले यह खबर दी थी कि भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय के सामने सपा ने बेहद कमजोर प्रत्याशी के रूप में रिजवान रहीसुद्दीन प्रिंस को मैदान में उतारा है।
करीब 3000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा और शेयर किया। बातचीत के दौरान तमाम मुस्लिम लोगों ने भी यह माना था कि रिजवान के रहते सपा सीट को कभी नहीं जीत पाएगी।
सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों ने ही माना था कि रिजवान की उम्मीदवारी सही है। ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि रिजवान की जगह किसी और मुस्लिम को उतारा जाता तो बेहतर होता। सभी इस बात पर सहमत थे कि योगेंद्र उपाध्याय के व्यक्तित्व के सामने रिजवान रईसउद्दीन कुरैशी कहीं नहीं ठहरते।
इसके बाद जमीनी हकीकत की रिपोर्ट अखिलेश यादव तक भेजी जाने लगी थी। कई लोगों ने लखनऊ जाकर अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की थी। इसके बाद फैसला हुआ और रिजवान रईसुद्दीन की जगह विनय अग्रवाल को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
0 Comments