सिर्फ राहुल ने दिखाया खेल, पुजारा, रहाणे हुए सब फेल

भारत की पहली पारी 

202 रन पर ही सिमटी


 फोटो बीसीसीआई टि्वटर हैंडल से साभार 

👉पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका 35/1

जोहानसबर्ग। जोहानसबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। पहली पारी में भारतीय टीम 202 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से सर्वाधिक 50 रन कप्तान केएल राहुल ने बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 202 रनों पर ऑलआउट करने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक 18 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए।
दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (11) और कीगन पीटरसन (14) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम अभी भी भारत से 167 रनों से पीछे है। इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दूसरे टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। राहुल भारत के 34वें कप्तान हैं।
भारत के रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, क्योंकि मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई।


इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती घंटे में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे घंटे में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को महज 17 रनों के भीतर पवेलियन भेज दिया, जिससे भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 53 रन जोड़े। चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर फेल रहे। वह केवल 3 रन बना सके जबकि अजिंक्य रहाणे पहली गेंद पर आउट हुए।
दूसरे सत्र की शुरुआत करते हुए राहुल और विहारी ने तेज गति से रन बनाए, जिसमें छह ओवर में पांच चौके शामिल हैं। दोनों ने मिलकर 42 रनों की साझेदारी की, इस बीच कगिसो रबाडा की एक गेंद पर विहारी रस्सी वैन डेर डूसन को कैच थमा बैठे। वहीं, राहुल ने रबाडा की एक बाउंसर गेंद पर शॉट लगाकर 128 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ओवर में राहुल ने जेनसेन की गेंद पर मारने की कोशिश में आउट होकर पवेलियन लौट गए।


इसके बाद, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी की, जिसमें ऑफ स्पिनर ने चार चौके लगाए। दोनों चाय से पहले नाबाद पवेलियन लौटे थे।
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसेन सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, रबाडा और ओलिवर ने तीन-तीन विकेट लिए। इस तरह भारत पहली पारी में 202 रनों पर ऑलआउट हो गया। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आई। टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए

Post a Comment

0 Comments