| हरेंद्र प्रताप |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। हरेंद्र प्रताप शर्मा (हैप्पी) जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में दिखाई देंगे।
जिला बास्केटबॉल संघ आगरा के सचिव डॉ. हरि सिंह यादव ने बताया कि जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 4 से 9 जनवरी तक इंदौर में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें निर्णायक बनाया गया है। हरेंद्र प्रताप सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज में पीटीआई हैं। इससे पूर्व हरेंद्र 2010 में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन द्वारा और 2017 में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के रेफरी बने थे। वर्ष 2019 मे पटना जूनियर नेशनल मे निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।
| विज्ञापन |
उनकी नियुक्ति पर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर जोवकिम, जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, जितेन्द्र जैन, सचिन जोशी, राहुल सक्सेना, शैलेन्द्र सोनी, मनोज सिसोदिया, श्यामवीर सिंह, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह,प्रतिभा जैन आदि ने बधाई दी है।
| विज्ञापन |

0 Comments